तू जूलिएट जट दी 24th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लेकर गुलाब ले रही है नए फैसले।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर नवाब को लेकर बाहर तक आती है और दोनों ही दिलीप और गुलाब की बात सुने लेते है लेकिन दिलीप ने नवाब को लूजर कहा है।
हीर की नई मुसीबत
जैसी सुनकर हीर ओर नवाब दोनों को ही बुरा लगता है और नवाब वहां से चले जाता है। हीर नवाब को समझाने की कोशिश करती है लेकिन नवाब समझता नहीं है और इतने ही देर में हीर से बात करने के लिए रोहित और पापा जी आ जाते है। जहां से नवाब चले जाता है। शाम तक हीर के बारे में सोच – सोचकर नवाब परेशान हो जाता है। वही गुलाब घर में सभी के सामने हीर को थैंक यूं कहती है क्योंकि आज सिर्फ उसकी वजह से वो बची हुई है। हीर और नवाब दोनों ही परेशानी शुरू हो जाती है। दोनों को कही ना कही कुछ ना कुछ याद आते रहता है लेकिन हीर इस बीच ही नवाब के घर चली जाती है उसे बात करने के लिए। हीर सीधा नवाब के क्रिकेट बैट को जलाने की धमकी देती है कि, उसका सपना वो पूरी तरह से जला देगी। नवाब हीर को ऐसा करने से मना करता है और तब तक वहां टीना आ जाती है जिसकी वजह से हीर वहां छिप जाती है।
गुलाब का गुस्सा
टीना और नवाब दोनों ही हीर को लेकर बात करते है और नवाब टीना से कहता है उसका यहां आना सही नहीं होने वाला है। टीना कहती है वो सिर्फ नवाब को देखने आईं हुई थी। बातों ही बातों में टीना अपने सगाई के बारे में बात करती है लेकिन, हीर को ये बात सुनकर बुरा लगता है। नवाब टीना से कहता है वो जल्द से जल्द इस बारे में सोचेगा। टीना के जाने के बाद हीर भी वहां से चली जाती है और हीर को लगता है शायद इस वजह से उसे अलनेलमेट करवाने की जल्दी थी। हीर अपनी मां को अपनी परेशानी बताती है और नवाब सोचता है हीर बिना मिले चली गई है मतलब उसे कुछ अब फिर से गलत लग रहा होगा। वही अगली सुबह हीर खाने के लिए टेबल पर आती है और गुलाब ऋचा को शिफ्ट कर हीर को बैठने के लिए कहती है। दिलीप कहता है गुलाब पहले से बहुत ही ज्यादा बदल गई है। हीर और गुलाब दोनों ही दिलीप की तबियत और उसके खाने का ख्याल रखते है। ये देखकर दिलीप को बहुत अच्छा लगता है। घर में गलती से गुलाब का फेवरेट बाउल हीर से टूट जाता है और ऋचा कहती है मम्मी जी उसे कुछ नहीं कहेगी क्योंकि अब वो उसे पसंद जो करती है।
हीर की चिंता
हीर अपने घर जाती है और अपनी मां से सारी बात बताती है जिसे लेकर उसकी मां कहती है समय के साथ सब बदल जाता है और ये भी ऐसा ही होगा। हीर अपने पापा की हालत देखकर कहती है 20 साल से उसने ये देखा है और ये देखकर भी वो कुछ सीख नहीं रहे है। हीर वापस अपने कॉलेज जाती है। जहां वो नवाब बहुत ही ज्यादा सुबह प्रैक्टिस करते हुए देखती है। नवाब के सामने हीर अर्जुन की तारीफ करती है और उसे बात करती है। ये देखकर नवाब को जलन होती है। लेकिन वो कुछ कह नहीं पाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, बोर्ड मेंबर का हिस्सा बन जाती है गुलाब। जहां कॉलेज में सभी गुलाब का नाम सुन कर खुश होते है। वही हीर और नवाब हो जाते है परेशान।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

