तू जूलिएट जट दी 23rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अदालत के फैसले से हीर और नवाब हैं खुश।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर और नवाब अदालत के फैसले से खुश हो कर बाहर आते है और बोजू वहां दोनों को देखकर खुश होता है।
हीर की नई मुसीबत
हीर और नवाब से बोजु पूछता है कि, फैसला तुम्हारे मर्जी का नहीं हुआ है लेकिन फिर भी खुश क्यों है तुम लोग ? नावां कुछ कहता नहीं है और ना ही, हीर कुछ कहती है। गुलाब को नवाब और हीर के फैसले से गुस्सा आ जाता है क्योंकि, आज भी उसका बेटा घर नहीं आने वाला है। हीर और नवाब अपने रिश्ते को लेकर कुछ समझ पाते या कुछ कह पाते उसे पहले ही बोजु वहां आता है और उसे कहता है टीना का गुस्सा फूटने वाला है उसे पहले ही टीना के पास होना चाहिए। हीर को टीना की बात सुनकर बुरा लगता है लेकिन नवाब वहां से चले जाता है।
गुलाब का गुस्सा
गुलाब अपने पास रखे सारे समान को तोड़ फोड़ देती है। जिसके बाद वो गाड़ी ड्राइव करने के लिए जाती है। हीर खेतों में नवाब के साथ अपने सपने देखती है। हीर इस बात अंजान से होती है कि पीछे गुलाब गाड़ी ड्राइव कर रही है। वही दूसरी तरफ टीना अपने कमरे में नवाब पर गुस्सा करती है। क्योंकि, उसने वार्निंग दी होती है कि नवाब की एक गलती भी माफ नहीं की जाएगी। नवाब टीना को सारी बात बताता है कि, उसके और हीर के बीच कुछ नहीं हुआ है और ना ही बात को आगे बढ़ाना है। जिसके लिए अब उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। हीर को गुलाब टक्कर मारने वाली होती है। लेकिन, गुलाब सही समय पर रुक जाती है और हीर को गाड़ी बैठने के लिए कहती है।
गुलाब का एक्सिडेंट
गुलाब हीर को अपने गाड़ी में बिठाने के बाद नवाब के साथ जो भी चीजें हुई होती है। उसे चीज के लिए हीर को ब्लेम करती है और अपना एक्सीडेंट करवा लेती है। एक्सिडेंट में हीर और गुलाब दोनों को चोट लगती है लेकिन हीर गुलाब का ख्याल रखती है और रुचि और सभी को बुलाती है। जिसके बाद गुलाब हीर को ख्याल रखने के लिए कहती है और गुलाब को हीर हॉस्पिटल में एडमिट करवाती है। नवाब की बातों को टीना समझती है। जिसके बाद उसे गुलाब के बारे में पता चल जाता है। नवाब अपनी मां से मिलने के लिए हॉस्पिटल आता है और इस वजह से दोनों हॉस्पिटल में मिलते हैं। दिलीप को सामने आते हुए देख हीर को नवाब वहां से छिपा लेता है। इस बीच दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर के सामने नवाब इमोशनल हो जाता है। जहां, नवाब को पापा जी के बातों का बुरा लगता है। वही हीर नवाब को समझाने की कोशिश करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

