तू जूलिएट जट दी 16th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लेकर सभी लोग हो गए हैं परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर डाइनिंग टेबल पर सबके साथ बात करने आती है और हीर दिलीप से परमिशन मांगती है कि उसे पार्टी में जाना है।
नवाब की नई मुसीबत
गुलाब से दिलीप बात करने को कहता है और अर्जुन का मैसेज हीर को आता है कि, वो पार्टी में आ रही है ना ? गुलाब वो मैसेज देख लेती है और हीर को जाने के लिए कहती है। जिसे गुलाब कहती है कपड़े कुछ चाहिए तो, ऋचा से ले लेना। गुलाब और ऋचा हीर के कमरे के बाहर होते है और हीर के लिए गुलाब अपना प्लान बताती है कि, किस तरह से हीर के आगे पीछे कोई लड़के घूमते है। नवाब दूसरी तरफ परेशान रहता है क्योंकि, नवाब नहीं चाहता वो टीना के करीब जाए। नवाब इसलिए पार्टी में ना जाने का फैसला करता है और वो बोजु से कहता है कि, टीना वो लड़की है ही नहीं। ऐसे में तब तक हीर पार्टी में आ जाती है। जिसे देखकर नवाब की नजर रुक जाती है।
टीना का गुस्सा
कोयल अर्जुन के साथ हीर को लेकर प्लान बनाती है कि, हीर के करीब अर्जुन को जाना होगा। नींबू पानी के बहाने नवाब हीर से बात करने जाता है। जहां वो हीर की जमकर तारीफ करता है और ये बात वो समझ भी रही होती है। गेम शुरु होता है। जहां टीना अपने दोस्तों के साथ खुश होती है। क्योंकि, नवाब और उसके लिए आज का बहुत खास दिन है। गेम शुरू होता है और अर्जुन हीर एकसाथ और टीना नवाब एकसाथ होते है। जिसके बाद पार्टनर चेंज होते है और हीर नवाब एकसाथ आते हैं। नवाब और हीर दोनों खुश होते है किस तरह से दोनों एक – दूसरे के करीब है। वही दूसरी तरफ टीना को हो रही है जलन। गेम पर दूसरा टास्क होता है। जहां किंग और क्वीन के लिए वोट देना होता है। नवाब हीर का नाम लिख देता है। लेकिन तब तक टीना वहां आ जाती है और नवाब को लगता है शायद उसे देख लिया है।
हीर की नफरत
टीना को लेकर नवाब बात टालने की कोशिश करता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। दोस्तों के बीच टीना नवाब और हीर को लेकर बात करती है। जहां, टीना कहती है कि, सभी लोग हीर के बारे में बात कर रहे है कि, किस तरह से नवाब उसे देख रहा था। सभी के सामने नवाब हीर का मजाक बनाता है कि, हीर कार्टून जैसे दिखती है और ये बात हीर सुन लेती है। ही का दिल पूरी तरह से टूट जाता है और वो नवाब से नफ़रत करने लग जाती है। हीर अपनी मां की बातों को याद करके हिम्मत रखती है। वही बारी आती है रिजल्ट की जहां नवाब किंग बन जाता है और हीर क्वीन।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, टीना अपनी जान देने की कोशिश करती है। जहां, टीना हीर पर ही सारा इल्जाम लगाती है। हीर को बचाने के लिए टीना कहती है वो अर्जुन को डेट कर रही है और ऐसे में ये बात गुलाब और नवाब दोनों ही सुन लेते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

