तू जूलिएट जट दी 11th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Telkyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर चाहती है कि, नवाब अपने पैरों पर खड़ा हो और वो कुछ ना कुछ पैसे कमाए।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहाँ हीर पुलिस स्टेशन आती है और अर्जुन के बयान को सुनती है कि किस तरह से अर्जुन सारा इल्ज़ाम अपने पर ले रहा होता है। अर्जुन की माँ उस पर चिल्लाती है लेकिन अर्जुन बात नहीं सुनता है। जिसके बाद हीर वहां आकर कहती है कि ये सब में किसी की नहीं बल्कि, गुलाब की गलती है।
गुलाब की चाल
गुलाब वाहन सिंघल के साथ आती है और अपना पूरा प्लान बदल देती है। जिसे हीर को वो कहती है कि दोनों का यही प्लान था कि. किसी भी तरह गुर्लिन बच जाए और ऐसा हुआ भी उसने जानबूझ कर किया है। गुलाब की बात सुनकर हीर हैरान हो जाती है जिसके बाद हीर गुलाब और सिंघल से माफ़ी मांगती है। जिसके बाद हीर को लेकर नवाब की परेशानी भी काम हो जाती है। हीर ये सबके बाद कॉलेज आती है। जहाँ टीना उसे बुरा भला कहती है लेकिन हीर इस बार उसे शांत रहने के लिए कहती है क्यूंकि, सच सभी के सामने आ गया होता है। हीर क्रिमिनल कहने के लिए टीना पर अपना गुस्सा भी जाहिर करती है। नवाब को देखकर अच्छा लगता है कि हीर ने अपने लिए स्टैंड लिया हुआ है।
दिलीप की माफ़ी
गुलाब सारी बात दिलीप को बताती है जिसके बाद दिलीप को अपनी गलती का अहसास होता है और वो हीर को घर लाने का फैसला करता है। ऋचा कहती है गुलाब से कि उसका एक बार फिर से प्लान फेल हो गया है। ऋचा से गुलाब कहती है बस देर तब की है जब तक हीर का वो फरिश्ता सामने नहीं आता है। नवाब से बाहर हीर मिलने आती है। जहां हीर अपने घरवालों को सारी बात बताती है और कहती है कि सारे इल्जाम हट गए है उस पर से। हीर की मां काफी ज्यादा खुश होती है। जिसके बाद वो घर में मिठाई बांटती है और अपने ताऊ जी से कहती है कि, क्या वो अब हीर को बुला सकता है घर पर ? हीर के पापा हीर के लिए मना करते है और कहते है उसकी जरूरत नहीं है। वही नवाब से हीर घर चलने के लिए कहती है क्योंकि सब ठीक हो गया है और अब हीर भी नवाब की बातों को समझ रही है। लेकिन नवाब मना कर देता है।
नवाब की नौकरी
नवाब कहता है उस घर में अभी भी पापा है जिसे नवाब को प्रॉब्लम है। हीर नवाब को अब दिलीप का दिल जीतने के लिए कहती है जहां वो उसे अपनी खुद की कमाई करने के लिए कहती है। नवाब हीर की बात को सुनता है और कहता है वो ऐसा ही करने वाला है। बोजु से नवाब कहता है कि, वो अब नौकरी करने वाला है। जहां नवाब वेटर की नौकरी करता है और बोजू उस होटल में सबसे पहला ऑडर देता है इस बीच ही दोनों के बीच मस्ती देखी जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
नवाब अपनी पहले दिन की पहली कमाई हीर के पास लाकर देता है। जिसे देखकर हीर काफी ज्यादा खुश होती है और ऐसे में अब गुलाब वहां आती है देखने कि हीर का फरिश्ता है कौन ? गुलाब की नजर हीर और नवाब दोनों पर चली जाती है। जिसे देखकर उसके होश उड़ जाते है।

