संपूर्णा 8th नवंबर 2025 रिटन अपडेट On Tellybooster.com
स्टार प्लस के सीरियल संपूर्णा की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां सत्येंद्र अब हो चुका है परेशान। वही आकाश का फूट गया है गुस्सा।
क्या कुछ होगा खास
एपिसोड की शुरुआत आकाश से होती है। जहां वो मिट्टी पर केस करने की बात करता है। वही दूसरी तरफ, मिट्टी चिराग को अच्छे स्टडी के लिए हॉस्टल में छोड़कर जाती है और वही, चिराग अपनी मां से बात नहीं कर रहा होता है। चिराग को मिट्टी कुछ पल याद दिलाती है। जहां वो कहती है इस नए सफर में उसे और चिराग को ही चलना होगा और वो जो कुछ भी कर रही है सिर्फ और सिर्फ चिराग के लिए ही कर रही है।
आकाश का फूटा गुस्सा
सुहाना आकाश को फोन करती है और उसे बुली करती है। आकाश उसे सामने आकर बात करने को कहता है। सुहाना उसे कहती है सही समय पर ये भी होगा। आकाश को पृथ्वी और रोहित दोनों मना करते हैं केस करने के लिए। लेकिन, आकाश किसी की बात नहीं सुनता है और पुलिस स्टेशन जाता है। मिट्टी के खिलाफ कंप्लेन करने के लिए। वही सत्येंद्र को वो धमकी देता है अगर उसने सही तरह से कंप्लेन नहीं लिखी तो मिनटों में उसकी वर्दी उतार देगा। जिसके बाद सत्येंद्र मिट्टी के बारे में पूछता है और कंप्लेन लिखता है। आकाश मिट्टी के लिए कहता है होगी कोई पुराने आशिक के साथ। जिसके बाद दोनों में बहस हो जाती है और मिट्टी पर केस करने के लिए आकाश वकील के पास जाता है।
चिराग को आई उसकी मां की याद
चिराग और मिट्टी दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। चिराग को समझा कर मिट्टी चंडीगढ़ के लिए लौट जाती है। आकाश वकील से भी बतमीज़ी करता है। जहां दोनों प्लान करते है कि, सत्येंद्र को नौकरी से कैसे हटाना है और एक फोन कॉल से सत्येंद्र की नौकरी चली जाती है। आकाश वकील के साथ मिलकर मिट्टी के खिलाफ प्लानिंग करता है। वही सत्येंद्र शांत होता है और मन मे ही सोचता है वो अब मिट्टी की मदद कर सकता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मिट्टी को कुछ गुंडे छेड़ रहे होते है। जहां सत्येंद्र उसे बचाने आता है और बातों ही बातों में वो कहता है कि वो मिट्टी से प्यार करता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

