31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

पारों संग देव 11th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट: देव की जान आई खतरे में ? सिन्हा ने मांगी माफी

पारों संग देव 11th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां देव का गुस्सा अब सिन्हा पर फूट जाता है।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत पारो और अंबा से होती है। जहां अंबा उसे कहती है कि, उसे अब पारो को इस घर से भेजना होगा। लेकिन पारो के लिए देव तैयार नहीं होता है।

पारो और देव का टूटा रिश्ता ?

पारो भी कहती है देव से अब इस घर में उसका कली हक नहीं है और वो सभी से माफी मांगती है लेकिन, पारो को देव मना कर देता है और कहता है उसने कुछ गलत नहीं किया है। वही अंबा को देव समझाता है और कहता है कि, उसकी मां को वचन दिया गया है और देव ये नहीं करना चाहता है। जिसके बाद देव की हालत को देखकर नलिनी को लगता है देव और पारो के बीच इस सबसे बढ़कर कुछ है और देव की नजरों में अच्छा बनने के लिए देव की बात से नलिनी तैयार हो जाती है। सिन्हा अंबा को अपना वादा याद करवाता है कि, किस तरह से उसे सिन्हा ने बचाया है। अंबा को बुआ जी कहती है नलिनी किस तरह से उसे अपने घर की बहु लगती है ? अंबा इस बात पर बुआ जी को कुछ कहने से मना कर देती है और बुआ जी बेइज्जती याद करवाती है किस तरह अभी क्या कुछ हुआ है। देव कहता है कि, क्या हुआ है और बुआ जी सारी बात बताती है कि, अंबा घुटनों के बल माफी मांगने वाली थी।

नलिनी की चाल

ये बात सुनकर देव को गुस्सा आ जाता है और वो सिन्हा जी का कॉलर पकड़ता है लेकिन सिन्हा जी उसे याद दिलाते है कि सगाई ना करने के लिए उसने क्या कुछ नहीं किया है ? देव इस बात को लेकर कुछ कहता नहीं है। वही, दोनों की बातों को समझकर सभी अपने कमरे में जाते है और देव को पारो की बातें याद आती रहती है बुआ जी देव को कहती है उसका मन परेशान है लेकिन उसे कुछ खाना खा लेना चाहिए। देव के लिए पारो स्मूदी लेकर आती है। जहां, नौकरों वाले कपड़े में देखकर देव को अच्छा नहीं लगता है लेकिन पारो कहती है अब उसका हक नहीं ह तो वो कुछ नहीं करेगी ऐसा। ऐसे में देव के कमरे में उसकी शेरवानी रखी हुई होती है और पारो ये देव को ट्राय करने कहती है लेकिन, देव गुस्से में वहां से चले जाता है।

देव की जान आई खतरे में ?

नलिनी कमरे में पारो और देव को लेकर परेशान रहती है। जहां रश्मि के कपड़े लाने पर भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है और रश्मि से वो कहती है कि, पारो की वजह से वो परेशान है। ऐसे में विक्रम वहां आता है और नलिनी से कहता है उसके एस एस प्रॉब्लम का सोल्यूशन है। जहां वो ठाकुर कैदी से मिलवाता है उसे। जिसे पारो को बेचने की कोशिश की थी। नलिनी और रश्मि ये देखकर हैरान हो जाते है और रश्मि उसे पारो को जान से मारने का काम देती है। जिसके बाद ठाकुर कहता है देव को उसे संभालना होगा बाकि का काम हो जाएगा। नलिनी इस काम के लिए उसे 10 लाख देने का वादा करती है और ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पारो के सामने ठाकुर आ जाता है। जिसने पारो को बेचने की कोशिश की थी। वही दूसरी तरफ वो बताता है कि उसके देव की जान अब खतरे में आ गई है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें