पारों संग देव 28th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अंबा का गुस्सा अब पारो पर फूट जाता है।
प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत पारो से होती है। जहां पारो को देव कहता है, ऊपर सोने के लिए ओर देव नीचे सो जाता है।
पारो को मिली सजा
अगले दिन पारो बहुत जल्दी में होती है। जहां, पारो फूलों से टक्करा जाती है। वही देव नीचे आता है और पारो और देव की टक्कर हो जाती है। पारो को याद आता है कि, दो बार टक्कर करने के लिए दोबारा करना होगा। वही दोनों का रोमांस देखकर फूलों को गुस्सा आ जाता है। जहां अब दरवाज़े पर पंडित जी आ जाते है और देव दरवाजा खोलता है। सभी लोग पंडित जी से मिलते है। लेकिन, पंडित जी को पारो से मिलना होता है। जिसके बाद, देव टेंशन में आ जाता है कि पंडित जी पारो को देख ना ले। ऐसे में पारो नीचे आती है और देव उसके चेहरे पर रंग लगा देता है। पंडित जी बहुत जल्दी में होते है और देव पंडित जी को वहां से बाहर छोड़ने के लिए आता है। लेकिन पंडित जी भी ठान लेते है कि वो पारो से मिले बिना नहीं जाएंगे।
अंबा का फूटा गुस्सा
पारो को देव से बदला लेने के लिए बुआ जी रंग देती है और देव पर डालने के लिए कहती है। जैसे ही वो डालती है तब तक वो रंग अंबा पर गिर जाता है। जिसके बाद वो पारो को भला बुरा कहती है। लेकिन बुआ जी ऐसा करने से मना करती है और कहती है कि पारो की इसमें कोई गलती नहीं है। जो हुआ है अंजाने में हुआ है। अंबा वहां से चली जाती है। जिसके बाद अंबा अभय से उस बैंक वाली बात निकालती है कि वो हुआ था या किसी ने करवाया था ? अभय कोई जवाब नहीं देता है। वही पारो कपड़ा धोने जाती है। जहां देव उसकी मदद के लिए बाल्टी उठाने की मदद करता है। वही पारो कहती है नलिनी को सच बताने के लिए। जिसके बाद देव कहता है वो बात करने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। बाल्टी की छीना झपटी में देव गिर जाता है और उसके साथ पारो भी गिर जाती है। जहां दोनों के बीच रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलता है। नलिनी उसी वक्त वहां आ जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नलिनी पारो बनकर पंडित जी के सामने आती है। जहां, पंडित जी कहते है उसे कि देव को खतरा है पारो से जहां अंबा अब उसे मंगलसूत्र उतारने को कहती है। वही दूसरी तरफ, नलिनी को कहती है उसे मंगलसूत्र उतारने में उसकी मदद करने के लिए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

