30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 8th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत की जान पर आया खतरा, धैर्य का फूटा गुस्सा

मन्नत 8th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य अपनी मां को अपना गुनाह कबूल करने की बात करता है। जिसके बाद उसका गुस्सा अपनी मां पर फूट जाता है।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत विशाखा से होती है। जहां धैर्य उसे अमन की बात करता है और कहता है। गुहनेगार जो भी होगा उसे सजा मिलनी चाहिए। विशाखा कहती है सलूजा परिवार को जेल में डालना होगा ताकि, अमन मिल सकें लेकिन धैर्य कहता है ये सब विक्रांत का है और हमें अमन चाहिए। जिसके बाद हम दोनों यहां से चले जाएंगे। विशाखा मना करती है और कहती है ये सब हमारा होगा और हम इसके मालिक होंगे।

विक्रांत हुआ परेशान  ?

धैर्य अपनी मां को कहता है अब तो सच बोल दो। क्योंकि, सच हमारे सामने आ गया है। जिसके बाद विशाखा को धैर्य गिरफ्तार करने की बात करता है और कहता है पापा की जान कैसे गई ? अमन को किसने बेचा था ? विशाखा ये सब बात का जवाब नहीं देती है और मन्नत की गलती बताती है और धैर्य कहता है मन्नत की बात नहीं उसने दादी की बात सुनी है। इस बीच मन्नत वृद्ध आश्रम की लेडी को लेकर आती है और विशाखा कहती है इस वृद्ध आश्रम की लेडी को वो नहीं जानती है। ऐसे में धैर्य कहता है हमने कुछ बोला ही नहीं है। आपने हमें बताया है। धैर्य अब सच कहने को कहता है नहीं तो वो सीधा जेल जाएगी। धैर्य अपनी ही मां को बुरा भला कहता है और बताता है उसे शर्म आ रही है विशाखा को मां कहने पर।

विशाखा का सच आया सामने

विशाखा कहती है उसने जो भी किया है सिर्फ और सिर्फ धैर्य और अपने लिए किया है। मन्नत विशाखा को बुरा भला कहती है और नीतू रॉनी के सामने सच लेकर आती है कि विशाखा ने अपनी सास को ब्लैकमेल किया था। जिसके बाद ये सब हुआ है। विक्रांत घर पर आता है और उसे पता चलता है कि सब टेरेंस पर है। वही, वो ऊपर जाने की कोशिश करता है। लेकिन श्रुति उसे काम बताने को कहती है और वो उसके साथ चला जाता है। मन्नत विशाखा से कहती है, वो जेल सिर्फ एक शर्त पर नहीं जाएगी जब वो सच विक्रांत को भी बताएगी। नीतू और रॉनी भी इस बात को मानते है और धैर्य भी यही करने को विशाखा से कहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विशाखा का गुस्सा मन्नत पर फूट जाता है। जिसके कारण नीतू विशाखा पर थप्पड़ मारती है और विक्रांत मन्नत से दूर रहने को कहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster.com के साथ।

 

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें