30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 10th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : खतरे में मन्नत की जान, विशाखा और मल्ला की चाल

मन्नत 10th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत के बीच नई बहस शुरू हो जाती है। जहां विक्रांत मन्नत से मांगता है जवाब।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत नीतू के पैर छूती है और रॉनी नीतू दोनों ही आशीर्वाद देते है कि उसने जो किया है शायद कोई नहीं कर सकता है। विक्रांत को लेकर नीतू और रॉनी दोनों ही परेशान हो जाते है। लेकिन अब मन्नत सभी को शांत करवाती है और कहती है, विशाखा कुछ नहीं कर पाएगी। मन्नत और विक्रांत के बीच एक बार फिर रोमांटिक मोमेंट देखने मिलता है। जहां मन्नत उसे सॉरी कहती है और विक्रांत उसी वजह पूछता है। दोनों हंसी मजाक के साथ एक दूजे के करीब आते है।

विक्रांत हुआ परेशान  ?

ऐश्वर्या मल्ला और विशाखा के साथ मिलकर मन्नत के लिए प्लान बनाते है और कहते है। इस बार जंग उसकी ऐश्वर्या राय सिंह के साथ है। चाहकर भी वो नहीं कुछ कर पाएगी। विशाखा धैर्य को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है और कहती है उसे कुछ दिन और अपने अमन के सतह रहना है क्योंकि, अमन के साथ वो बहुत दिन रह पाई है। ऐसे में, विशाखा अपनी जान देने की कोशिश करती है लेकिन धैर्य उसे मना करता है। धैर्य ये बात करने के लिए मन्नत के पास जाता है और मन्नत कहती है, उसे कोई भी दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर यहां रहकर भी उन्होंने कुछ किया तो, दिक्कत हो जाएगी। तब तक दोनों के बीच विक्रांत आता है और दोनों के बीच की बातें पूछता है। जहां मन्नत कहती है, ये वापस जाना चाहते है। लेकिन आज के लिए उन्होंने उसे रोक लिया है। विक्रांत सॉरी दोनों को बोलता है और ओल्ड एज आश्रम के बारे में बताता है कि उस वक्त भी उसे कुछ ऐसा ही लगा था।

विक्रांत और मन्नत की बहस

दिवाली की पूजा शुरू हो जाती है। वही, विक्रांत बार – बार विशाखा को पूजा करने के लिए कहता है। लेकिन मन्नत ऐसा नहीं करती है और थाल नीतू और रॉनी के हाथ में थमा देती है। जिसे विक्रांत को समझ नहीं आता है मन्नत ने क्यों उस किया ? वही दूसरी तरफ ऐश्वर्या की मदद के लिए रविन्द्र वहां आता है और कंबल में उसके लिए समान लेकर ये देखकर ऐश्वर्या बहुत खुश होती है और सोचती है किसी भी तरह जेल से भागना होगा। विक्रांत मन्नत से इस बात का जवाब अकेले में मांगता है और कहता है, उसने ऐसा क्यों किया है ? मन्नत को समझ नहीं आता है कि, किस तरह वो समझाए विक्रांत को ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत और मन्नत दोनों एक – दूसरे से बात करते है तभी वहां, धैर्य आता और दोनों को बताता ऐश्वर्या जेल से भाग गई है। ऐसे में, ऐश्वर्या को ढूंढने के लिए सभी वहां आते है और मन्नत की जान पर ऐश्वर्या का खतरा होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।

 

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें