प्रीकैप: जजों ने आकर सभी की रंगोली देखी और उनकी रचनात्मकता के बारे में सुना।
मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में जज कंटेस्टंट के रंगोली देखने आते हैं और वह अपनी क्रिएटिविटी को एक्सप्लेन करते हैं। जब वह राध्या की तरफ आते हैं तो वहां सब साफ रहता है और रंगोली का नामोनिशान नहीं रहता।
राध्या ने उनसे कहा उसने रंगोली बनाई है लेकिन वह माने नहीं। वहीं, होस्ट ने कहा उसने देखा है रंगोली और वहीं रजनी और एकता ने भी राध्या को रंगोली बनाते हुए देखा है। दादी और निहारिका खुश हो गए कि राध्या की रंगोली मिट गई।
वहीं, सारे जज ने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए ताकि वह सोच सके। प्रथम ने कहा कि उसके पास सबूत है। वह आया और उसने जज को दिखाया टीवी स्क्रीन पर की उसकी भतीजी बुलबुल ने उसके फोन में राध्या की बनाई हुई रंगोली देखी है।
जज ने रंगोली को बनाते हुए और मिटते हुए देखा वैक्युम क्लीनर से। राध्या ने अपनी रंगोली समझाई और बताया कि वह राधाकृष्ण की रंगोली है और उसने प्यार का रंग बनाया है और कैसे भगवान और प्यार एक ही होता है। उसने प्रथम को देखते हुए अपनी रंगोली समझाई।
वहीं, जज ने राध्या की रंगोली को तीसरी स्थान और निहारीका की रंगोली को दूसरा स्थान दिया। राध्या ने प्रथम को उसका साथ निभाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रथम ने बुलबुल को मोरपंख दिया और कहा यह चाची की तरफ से आपके लिए है। प्रथम ने कहा उसने सच का साथ दिया और बुलबुल को श्रेय दिया।
वहीं, होस्ट ने तीसरा राउंड घोषित किया जो था बुद्धिमानी का। इसी के साथ उसने ब्रेक का एलान किया। उसी ब्रेक में दादी ने देख लिया कि तीसरा राउंड किसी खेल का है। वह आकर निहारिका को बताया तो उसने कहा वह बचपन में यह खेल खलती थी।
दूसरी ओर राध्या अखबार पढ़ रही थी और प्रथम उसको देख रहा था फोन पर बात करते हुए। प्रथम ने राध्या से पूछा उसके पास दिमाग नहीं है? उसने कहा नहीं है इसीलिए वह घबरा रही है। उसी बात पर प्रथम को निहारिका की बात याद आई जिसने कहा था कि राध्या ने हमारा रिश्ता तोड़ दिया था।
प्रथम ने कहा दिमाग तो है तुम में इसीलिये तुमने माँ और पापा का दिल जीत लिया और इस घर की बहू बन गई। यह सुनकर राध्या हैरान रह गयी।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

