मन अतिसुंदर के सोमवार के एपिसोड में राध्या छुपकर रजनी के कमरे में आती है और केमिस्ट से नई दवाईयां देती है जो उसने खास डॉक्टर से लिखवाई थीं। पीछे से एकता उसे जाते हुए देख लेती है और कहती है कैसे चोरों के जैसे राध्या रजनी के कमरे में जाती है।
वहीं, राध्या कमरे में आकर प्रथम को देखकर सोफे पर सो जाती है। प्रथम की सुबह जब आंख खुलती है तो वह देखता है कि राध्या सोफे पर सोई है। वह आकर उसे जगाता है तो राध्या नींद में उसका हाथ पकड़ लेती है।
प्रथम रजनी का वीडियो देखने लगता है और रोने लगता है तभी राध्या उठकर उसे देखती है और कहती है कि वह चुप क्यों हो गए और उसे अपनी भावनाओं को निकालने को कहती है।
प्रथम कहता है तुम्हारे लिए बोलना बहुत आसान है लेकिन हमें बचपन से सीखाया जाता है कि लड़के नहीं लड़कियां रोती हैं। राध्या ने कहा यही तो गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए। दिल तो दिल होता है चाहे लड़के का हो या लड़की का।
वहीं, प्रथम रजनी के कमरे में आता है और उसे साड़ी देता है और खूब रोता है। वह उससे दरख्वास्त करता है कि रजनी जल्द से जल्द ठीक हो जाये। प्रथम कहता है कि अब से वह उसकी हर बात मानेगा, गुस्सा भी नहीं करेगा और जिद्द भी नहीं करेगा। प्रथम आकर रजनी के पास लेट जाता है रोते हुए तो राध्या उसकी बातें बाहर से सुन रही होती है और वह भी खूब रोती है।
यह सुनकर रजनी की उंगली हिलती है तो प्रथम चौक जाता है और सभी घरवालों को बुलाता है। प्रथम बहुत खुश हो जाता है कि रजनी ने उसकी बातों का एहसास किया। राध्या प्रथम को उम्मीद देती है कि वह जरूर ठीक हो जाएगी।
निहारिका नर्स को उसके कमरे में बुलाती है और उसपर चिल्लर फेकती है। वह नर्स से कहती है कि तुम इसी के लायक हो। निहारिका उससे पूछती है कि रजनी ठीक कैसे हो रही है? नर्स कहती है पता नहीं।
निहारिका गुस्से में उसे खाना खिलाती है और कहती है सभी की किस्मत राध्या जैसे नहीं होती कि ऐसे फिगर के साथ प्रथम जैसा अमीर पति मिल जाये और उसे रजनी को बीमार करने को कहती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

