26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: राध्या ने नर्स और उसके इरादे पर किया शक

मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में राध्या प्रथम से कहती है कि क्यों आज के युग में भी सास और बहू के रिश्ते को वही पुराने जमाने की तरह देखा जाता है जहा वह एक दूसरे की दुश्मन होती हैं। राध्या कहती है मेरा और माँ का रिश्ता तो माँ बेटी की तरह है।

राध्या ने प्रथम से कहा कि वह अब दोबारा कभी यह न कहे कि रजनी सिर्फ उसकी माँ है। वह मेरी भी उतनी ही माँ है जितनी आपकी है क्योंकि जितना आप उनसे प्यार करते हैं मैं भी उनसे उतना ही प्यार करती हूँ।

प्रथम को उसकी गलती का एहसास हुआ तो वह राध्या के आंसू पोछने लगा और उससे माफी मांगी। यह देखकर निहारिका को बहुत गुस्सा आया। उसने कहा मुझे लगा था कि यह उसे गुस्सा करेगा लेकिन यह उसके आंसू पोछ रहा है।

निहारिका अपने कमरे में अपनी त्वचा की फिक्र करके सीरम लगा रही होती है यह कहकर कि वह राध्या की वजह से अपना ध्यान नहीं दे पा रही है।

उसके आयने में पीछे से प्रथम दिखता है तो वह रजनी के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगती है कि वह रजनी को जल्द-से-जल्द ठीक कर दे। यह सुनकर प्रथम उसके कमरे में आता है। निहारिका प्रथम के करीब आने की कोशिश करती है। प्रथम उसे पानी लाकर देता है तो निहारिका उसे गले से लगाना चाहती है कि उसकी जगह वहां मामी आकर उसके गले लग जाती है।

वहीं, निहारिका नर्स को स्टोररूम में बुलाती है और उसके कपड़े में एक गैजेट डाल देती है और रिमोट से उसे ऑन कर देती है। जिसकी वजह से नर्स हंसने लगती है। निहारिका उससे पूछती है कि क्यों उसने मामा जी से दवाईयां मंगवाई? वह कहती है उसके पैरों में दर्द हो रहा था इसीलिए।

निहारिका मोस्क्विटो रैकेट से उसके पैरों में मारती है जिसकी वजह से उसको चटका लगता है। इसके बाद वह नर्स उससे दरख्वास्त कहती है उसे नौकरी से वह न निकाले।

गुस्से में नर्स कमरे में आकर रजनी को मांशपेशियों वाली स्ट्रिप की सभी दवा खिला देती है जिसे डॉक्टर ने देने से मना किया था। उड़कर वह स्ट्रिप बाहर राध्या के पास आ जाती है। राध्या उससे पूछती है उसने पूरी स्ट्रिप कैसे खत्म कर दी तो वह बिना कुछ कहे अंदर आ जाती है।

रजनी की तबियत बिगड़ने लगती है तो प्रथम और राध्या वहां आते हैं। राध्या नर्स से उसे इंजेक्शन देने को कहती है। नर्स सोचती है मैंने तो इंजेक्शन में पानी मिलाया है। वह रजनी को इंजेक्शन दे देती है और उन दोनों को कमरे से बाहर निकाल देती है।

राध्या कमरे के बाहर से देख रही होती है कि प्रथम उसे बुलाकर कहता है कि वह रजनी को और अब ऐसे नहीं देख सकता। राध्या उसे रजनी के साथ बिताए हुए सभी पलों को याद करने को कहती है और कहती है कि वह विश्वास रखे कि रजनी को कुछ नहीं होगा और व्यह सभी पल वापस ऐसे ही जियेगा उनके साथ।

नर्स उन दोनों को अंदर बुला लेती है तो राध्या की नज़र इंजेक्शन के नए बॉक्स पर पड़ती है। वह प्रथम से कहती है कि नर्स ने रजनी को हमारे सामने जब दवा दी तब वह तुरंत ठीक हो गयी थी। लेकीन जब इसने दी तो वह ठीक नहीं हुईं। उसने कहा देखिए नर्स ने नया डब्बा खोलकर रखा है इंजेक्शन का।

पीछे से शकुंतला आकर कहती है कि अब इसका मन डॉक्टरी में पड़ा है घर को बहू होने के नाते यह घर के काम छोड़कर यह सब कर रही है। राध्या प्रथम से कहती है कि यह नर्स ठीक नहीं है। नर्स आकर कहती है कि अब वह यहां से चली जाएगी तो शकुंतला कहती है वह यहां रहेगी और गुस्से में वह राध्या पर गरम पानी डाल देती है।

प्रथम को यह बात बिल्कुल सही नहीं लगती तो राध्या कहती है जाने दीजिए पानी इतना गरम नहीं था। वह जाने लगती है तो उसे नर्स पर शक होता है। अगले दिन वह नर्स को बाहर से देखती है जो फोन में वीडियो देखने में व्यस्त रहती है। वह रजनी से मन-ही-मन कहती है कि यदि नर्स कुछ गड़बड़ कर रही है तो वह उसे पकड़ लेगी।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें