26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर ३ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: नर्स बनकर राध्या ने रजनी के पास रखी महादेव की विभूति

मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में नर्स रजनी का चेकअप करती है और डायग्नोसिस मशीन चेक करती है जो बीप करने लगती है पर वह उसको ठीक कर देती है। इसके बाद राध्या रजनी के कमरे के बाहर खड़ा रहती है तो शकुंतला नर्स को कह देती है कि इसे अंदर न आने दे।

सभी के चले जाने के बाद राध्या नर्स के पास आकर उससे दरख्वास्त करती है कि वह इस विभूति को रजनी के पास रख दे। नर्स पूछती है आखिर यह महिला आपकी क्या लगती है? राध्या कहती है वह उसकी सास है।

नर्स राध्या से कह देती है कि उसे मना किया गया है आपको इस कमरे के अंदर आने देने के लिए और उसकी दी हुई चीज को कमरे के अंदर रखने के लिए। ऐसा कहकर वह दरवाजा बंद कर देती है।

राध्या हैरान रह जाती है कि अब वह क्या करे रजनी के लिए। उसी बीच निहारिका प्रथम के कमरे में आती है जो उस समय रजनी के लिए रो रहा होता है। निहारिका उससे कहती है कि रो लो अपने आंसुओं को मत रोको।

प्रथम कहता है कि उसके सर में दर्द है तो निहारिका कहती है वह उसकी मालिश कर देगी। प्रथम मना कर देता है तो निहारिका कहती है कि तुम ऐसे मना कर रहे हो जैसे मैं तुम्हे पहली बार मालिश करने जा रही हूँ। तुम कॉलेज के दिन भूल गए जब मेरी मालिश से तुम्हारा दर्द गायब हो जाता था? वह तेल लेने चली जाती है।

इसके बाद बुलबुल कमरे में आती है और प्रथम के साथ क्राफ्ट बनाने लगती है। निहारिका जब वहां आती है तो बुलबुल को देखती है तब प्रथम उससे कहता है कि उसके सर का दर्द गायब हो गया।

उसी समय नर्स फ्रेश होने वाशरूम में जाती है। मौका पाकर राध्या नर्स के गेटअप में रजनी के कमरे में आकर रजनी के पास केदारनाथ जी की विभूति रखकर उनसे रजनी को जल्दी से ठीक करने की प्रार्थना करती है।

पीछे से प्रथम आकर नर्स से सवाल करता है डर के मारे राध्या प्रथम के सवालों का जवाब मुंडी हिलाकर देती है। प्रथम उसके पास ही आ रहा होता है कि पीछे से अहम आकर उससे कहता है कि उसे कुछ ज़रूरी कागजात पर दस्तखत करने हैं।

नर्स के फ्रेश होने के बाद वह बाहर आने का प्रयास करती है पर वाशरूम बाहर से बंद होता है। वह दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाती है तो कुछ समय बाद एकता वहां आकर उसे खोलती है।

राध्या जल्दी से जाती है और साड़ी बदलकर आ ही रही होती है कि प्रथम से टकरा जाती है। शकुंतला वहां आकर उसके पास नर्स के कपड़े देखती है तो समझ जाती है कि यही नर्स बनकर रजनी के कमरे में गयी थी।

शकुंतला कहती है लातों के भूत बातों से नहीं मानते। वह छड़ी से राध्या के पैरों में मारती है तो प्रथम उन्हें रोकता है। शकुंतला कहती है खबरदार अगर किसी ने हमें रोका। प्रथम उसकी छड़ी को पकड़ लेता है।

निहारिका नर्स से दरख्वास्त है कि रजनी उसकी माँ जैसी है और उन्हें तुम जैसी एक प्रोफेशनल नर्स की सख्त जरूरत है। नर्स कहती है उसे अब यहां रहने में डर लग रहा है जहां नज़र के साथ ऐसा व्यवहार होता है। प्रथम उससे हाथ जोड़कर गुज़ारिश करता है कि वह उसकी माँ का ख्याल रखने के लिए रुक जाए।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें