मन अतिसुंदर के शनिवार के एपिसोड में राध्या रजनी के ऊपर पानी फेकती है जिसकी वजह से सभी उसको डांटते हैं। वह कहती है उसकी माँ उसके पिता जी से कहती थी ठंडे पानी से नहाने के लिए जब उसका बीपी बढ़ जाता था।
वहीं, उसी समय डॉक्टर वहां आयी और उसने पूछा कि किसने उनके ऊपर पानी डाला है? शकुंतला कहती है यह हमारी छोटी बहू ने जिसको जरा भी दिमाग नहीं है। डॉक्टर कहती है कि जब बीपी बढ़ता है तो इमरजेंसी के समय में यही तरीका आजमाया जाता है।
यह सुनकर ओमकार ने राध्या से माफी मांगी तो उसने माफी न मांगने से इनकार कर दिया क्योंकि वह बड़े हैं और वह छोटी है। इसके बाद प्रथम ने राध्या से कहा आज उसने जो किया है वह, वह कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही अहम ने भी उसका धन्यवाद अदा किया।
वहीं, शकुंतला प्रथम के पास चिता का समान लेकर गयी जिसको सुनकर उसने व्यह समान फेक दिया और कहा वह रजनी के गुज़र जाने की बात कैसे कर सकती है? उसी समय वहां राध्या आती है तो शकुंतला उससे कहती है कि पहले हमारा सर फोड़ दो और उसके बाद हमें पट्टी करके सभी की वाहवाही बटोर लो।
शकुंतला ओमकार से कहती है कि राध्या को घर से निकाल दो तो वह कहता है कि इसकी ही बदौलत रजनी जी के शरीर में हरकत आयी है। प्रथम भी उसके बाद से सहमत होकर उसे रोकने को कहता है।
वहीं, राध्या रजनी के बाल सवारते हुए उससे कहती है कि जैसे उसकी माँ बिना उसके कुछ कहे उसके दिल की बात समझ जाती थी वैसे ही आप भी समझ जाती हैं। वह कहती है कि महादेव आपको जल्द से जल्द ठीक कर देंगे।
राध्या प्रथम के कमरे में आकर उसका कमरा साफ करने लगती है कि प्रथम आकर उसे रोक देता है और कहता है उसने ऐसे ही उसके जिंदगी में सभी कुछ बिखरा दिया है।
उसी समय राध्या प्रथम से नास्ते के बारे में पूछती है तो वहां निहारिका आकर कहती है कि क्या फायदा तुम पूछोगी और जाकर एकता को बताओगी इससे अच्छा मैं ही नास्ता लेकर आ गयी।
उसने प्रथम से नास्ता करने को कहा तो प्रथम को तीखा लग गया। निहारिका पानी लाने गयी तो राध्या ने उसे गुड़ दिया जिसकी वजह से उसकी खांसी बंद हो गयी। निहारिका पानी लेकर आ रही थी कि प्रथम उठ गया और वह पानी निहारिका के नास्ते पर गिर गया।
राध्या ने प्रथम से कहा वह एकता भाभी को बोलकर दूसरा नास्ता बनवा देगी। निहारिका ने प्रथम से कहा व्यह उसका कमरा साफ करने में उसकी मदद करेगी। राध्या किचन में एकता को नास्ते के लिए बोलने गयी तो एकता ने उसे मदद करने से मना कर दिया।
एकता ने राध्या से कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करे की रजनी जल्द से जल्द ठीक हो जाये वरना प्रथम और उसकी शादी की चिता जलेगी क्योंकि रजनी का कोमा में जाना कोई आम बात नहीं है जिसको हम सब भुला सकें।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

