मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में प्रथम शकुंतला से कहता है कि राध्या कही नहीं जाएगी क्योंकि आज राध्या के ही वजह से रजनी के शरीर में हरकत हुई है। उसने कहा कि राध्या की वजह से उनकी आंखें आज खुल गईं हैं। प्रथम ने कहा रजनी अगर होश में होती तो आज राध्या को नहीं जाने देती।
वहीं, शकुंतला से ओमकार से पूछा कि वह क्या चाहता है? ओमकार ने कहा अगर रजनी अच्छी होती तो वह राध्या को घर से बाहर नहीं जाने देती। शकुंतला व पूरा परिवार गुस्से से कमरे से बाहर चला गया।
दूसरी ओर राध्या ने प्रथम और ओमकार को धन्यवाद अदा किया कि वह दोनों ने उसे घर से जाने से रोक लिया। राध्या ने मन-ही-मन ठान लिया कि अब वह सिर्फ रजनी की सेवा करेगी और उसे ठीक कर देगी।
राध्या रजनी को स्पॉन्ज बाथ दे रही थी कि प्रथम वहां आया और दवा लेकर आया और कहा कि अब डॉक्टर ने माँ को सूप पिलाने को कहा है। प्रथम और राध्या दोनों ने मिलकर रजनी को दवा पिलाई।
निहारिका ने दोनों को साथ देख लिया और उसका खून खोल उठा। व्यह गयी दादी के पास जिसने उसे प्रथम के पास जाने को कहा और उसका सहारा बनने की सलाह दी। निहारिका जूस लेकर प्रथम के पास गई पर उसने कहा कि वह उससे बात नहीं करना चाहता।
निहारिका ने राध्या की बात शुरू कर दी कि काश राध्या ने रजनी को कमल पर जाने से रोक दिया होता। वहीं उसी समय निहारिका को बॉल लग गया जिसे बुलबुल लेने आ गयी। बुलबुल ने कहा कि रजनी उठ नहीं रही तो प्रथम ने कहा बहुत जल्दी वह उसके साथ खेलेगी।
राध्या रजनी को तैयार करके पानी में उसके मनपसंद फूल डालकर दिए ताकि वह सूंघे और उसे खुश्बू महसूस हो। प्रथम जो फोन पर बात कर रहा था अचानक से फोन कट करके उसे देखता गया कि वह कैसे उसका ध्यान रख रही है।
उसी समय निहारिका मौका देखकर रजनी के कमरे में आई और उसके बेड के नीचे हीटर लगाकर चली गयी। जब कुछ देर बाद वहां एकता आयी तो उसने कहा कि रजनी का हार्ट रेट बढ़ता जा रहा है और कमरे में काफी गर्मी हो गयी है।
एकता ने सभी को वहां बुलाया और प्रथम ने कहा कि बहुत देर से राध्या ही रजनी के पास रहकर उसकी सेवा कर रही है। यह सुनकर शकुंतला उसे डांटने लगी। राध्या ने प्रथम से कहा कि रजनी के हाथ पैर गिसने से उन्हें और गर्मी लगेगी।
शकुंतला ने उसे ताना मारा कि खुद तो एक शब्द नहीं पढ़ पाती और यहां डॉक्टर बनी घूम रही है। इसी बीच राध्या को एक आईडिया आया और वह कमरे से बाहर चली गई। राध्या एक पानी से भरी बाल्टी लेकर आई और उसे रजनी के ऊपर फेक दिया।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

