26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन अतिसुंदर २५ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: राध्या ने एकता को खतरे से बचाया

मन अतिसुंदर के बुधवार के एपिसोड में राध्या कहती है कि वह डॉक्टर से पूछकर उसके लिए नई दवा लायी है। यह सुनकर रजनी उसका धन्यवाद अदा करती है। वह खुश हो जाती है।

तभी प्रथम अपने कमरे में आकर कहता है कि अब उसे कमरा साफ करना चाहिए। वह कपड़े घड़ी करने लगता है लेकिन उससे राध्या की साड़ी घड़ी नहीं होती। तभी राध्या उसे आकर सीखाने लगती है।

उसी समय रजनी आती है और राध्या से कहती है कि वह ओमकार को जूस देदे। वह प्रथम से राध्या को थैंक यू गिफ्ट देने को कहती है। राध्या सोचती है कि वह रजनी से पूछकर आती है ओमकार चना चाट खायेगा? वह कमरे में आती है तभी प्रथम रजनी से कहता है रजनी और ओमकार की लव मैरिज हुई है अगर मेरी और निहारिका की भी हुई होती तो मैं भी उसके लिए गिफ्ट लाता।

यह सुनते ही राध्या बाहर चली जाती है और रजनी प्रथम से कहती है कि यह कभी वह राध्या के सामने न दोहराए। तभी राध्या बाहर एक्सरसाइज करने लगती है तो प्रथम आकर उसे सीखाता है।

यह देखकर निहारिका आकर प्रथम से कहती है कि वह भी उसके साथ जॉगिंग पर चलेगी। रजनी उसकी बातें सुन रही होती है तो वह कहती है कि प्रथम को जॉगिंग करने दो और हम दोनों आज वॉक पर चलते हैं।

वहीं, राध्या को स्टोर रूम से कुछ आवाज़ें आती है और जब वह अंदर जाती है तो उसे एकता मिलती है जो कहती है वह काम से आयी थी। डाइनिंग टेबल पर निहारिका राध्या से कहती है कि वह उसके लिए दही ले आये और वह प्रथम के बाजू में बैठने वाली होती है कि रजनी उसे रोक देती है।

राध्या जैसे ही किचन में जाती है एकता का फोन बजता है और वह उसका फोन उठाती है तो सामने से एकता को कोई कहता है कि वह समय से पैसे लेकर आ जाये। एकता आकर राध्या से पूछती है कि उसने उसका फोन क्यों उठाया?

एकता घर से चोरी चुपके निकलती भी और क्योंकि राध्या को शक होता है कि एकता पर कोई मुसीबत है तो वह भी घर से निकलकर उसका ऑटो में बैठकर पीछा करती है। एकता एक फैक्ट्री में पहुंचती है और राध्या खिड़की से देखती है कि एक आदमी एकता से कहता है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके घरवालों को सब बता देगा।

एकता कहती है कि वह पैसे लेकर आई है। तभी राध्या हाथ मे एक बड़ा सा बाम्बू लेकर और पैसे वापस ले लेती है और कहती है कि उसकी भाभी पर कोई वार न करे।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें