मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में प्रथम के हाथ हीटर का कटा हुआ तार आता है जो वह उसे लेकर जा रहा होता है कि निहारिका उसे देख लेती है और वह चाकू ढूंढने लगती है। वह गार्डन में वापस जाकर देखने की कोशिश करती है लेकिन उसे वह नहीं मिलता।
जब वह अपने कमरे में वापस आती है तो चाकू रखा रहता है और शकुंतला बाहर निकलती है और कहती है कि उसने कितना बड़ा झूठ कहा सबसे की उसकी तबियत खराब है। उसने कहा घरवाले सब ने उसकी कितनी चिंता की लेकिन उसे अपने ही तबियत का ड्रामा किया।
निहारिका ने कहा कि जब उसने प्रथम को राध्या का ध्यान रखते हुए देखा तो उससे रहा नहीं गया और फिर उसने यह ड्रामा किया। उनसे कहा कि वह प्रथम से प्यार करती है। शकुंतला ने कहा वह भी चाहती है कि प्रथम की शादी तुमसे हो जाये।
प्रथम बाहर राध्या के साथ रहता है कि निहारिका उसे अपने साथ ले जाती है और उसके कमरे में सोती है। प्रथम बाहर जा रहा होता है कि निहारिका उसे रोककर कहती है कि वह उसका सिर दबा दे ताकि वह सो जाएं।
उसका सिर दबाकर प्रथम बाहर राध्या के पास आ जाता है। सुबह जब निहारिका सोकर उठती है तो प्रथम और राध्या को साथ में सोता देखती है एक दूसरे के कंधे पर। उसे गुस्सा आता है तो वह पत्थर फेंककर मारती है जिससे उनकी आंखें खुल जाती है।
तभी रजनी वहां आकर देखती है कि राध्या के साथ बाहर प्रथम भी है और तभी उसे सर्दी लग जाती है। राध्या प्रथम से कहती है कि वह आराम कर और वह उसके लिए चाय लेकर आती है।
इसके बाद शकुंतला प्रथम को जाकर देखती है जिसे सर्दी हो जाती है। राध्या तब चाय लेकर आती है। शकुंतला उसे डांटने ही वाली होती है कि प्रथम कहता है कि वह खुद अपनी मर्ज़ी से बाहर रहा पूरी रात।
इसके बाद प्रथम को चक्कर आ जाता है और डॉक्टर को बुलाया जाता है। डॉक्टर उससे पूछता है क्या उसे कोई चिंता सता रही है?शकुंतला कहती है कि उसके खास दोस्त की तबियत खराब होने की वजह से वह चिंता कर रहा है।
डॉक्टर उसे दवा देता है और आराम करने को कहता है। शकुंतला ने कहा राध्या के वजह से उसकी यह हालत हो गयी। शकुंतला ने राध्या से कहा कि वह प्रथम से दूर रहे और निहारिका उसका ध्यान रखेगी न कि वह खुद।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

