मन अतिसुंदर के बुधवार के एपिसोड में निहारिका को ठंड लगती है जिसके लिए शकुंतला एकता को स्टोर रूम से कम्बल लाने को कहती है। जब एकता बाहर जाती है तो बुलबुल कीचड़ में गिर कर आती है और एकता को पहले उसे साफ करने को कहती है।
एकता उसके साथ चली जाती है तो राध्या खुद स्टोर रूम में जाती है और कम्बल ढूंढती है। पर वह गरम कम्बल से कीटनाशक गोलियों की बदबू आ रही होती है तो वह नया कम्बल निकालकर लाकर एकता को देती है कि वह उसे निहारिका को दे सके।
एकता वह कम्बल लाकर निहारिका को उड़ा देती है जिसके बाद निहारिका के शरीर में खुजली होने लगती है और वह कम्बल फेक देती है। तभी उसमें से खटमल निकलने लगते हैं।
शकुंतला एकता से कहती है कि यह कम्बल क्यों लाया तो वह कहती है राध्या ने कहा था कि आपने यह कम्बल मंगवाया है। शकुंतला कहती है उसने पुराना कम्बल मंगवाया था। इसके बाद राध्या कहती है कि उसमें बदबू आ रही थी जिसकी वजह से नीहारिका को तकलीफ होती तो वह यह नया कम्बल ले आयी।
यह सुनकर शकुंतला एकता से कहती है कि उसे सजा मिलेगी। तो राध्या बीच में आकर कहती है कि एकता को नहीं उसे सजा दी जाए। शकुंतला राध्या को सजा देती है कि उसे रात को बाहर अकेले बिना कम्बल और रजाई ओढ़े खड़ा रहना है।
रात को राध्या बाहर खड़ी रहती है तो प्रथम उसे आकर देखकर वापस चला जाता है। वहीं, रजनी ओमकार से कहती है कि हमें अपनी मर्यादा नहीं पार करनी चाहिए। तभी शकुंतला उनके कमरे में आकर कहती है हमारे बेटे के कान भर रही हो।
रजनी कहती है ऐसा नहीं है सजा देने और बेइज्जती करने में फर्क होता है। राध्या इज्जत करती है और हमारा मान रखती है लेकिन कल को हमें जवाब देने लग जायेगी तो हमारी इज़्ज़त का क्या होगा? यह सुनकर भी शकुंतला अपनी सजा पर अडिग रहती है।
वह वापस खिड़की से देखता है और राध्या के लिए हीटर लेकर आता है। राध्या उसे मना करती है उसकी मदद करने के लिए तो वह कहता है कि वह दादी का मान रखते हुए उसकी मदद करेगा क्योंकि वह उसका पति भी है।
निहारिका आकर उन दोनों को देखकर आग बबूला हो जाती है और हीटर का वायर काट देती है। प्रथम कहता है वह कुछ और तरकीब निकालेगा गरमाहट करने के लिए तो राध्या उसे मना कर देती है और कहती है थोड़ी देर में सूर्योदय हो जाएगा।
प्रथम कहता है अभी रात के सिर्फ साढ़े बारह बजे हैं और यह सुनकर राध्या घबरा जाती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

