मन अतिसुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में राध्या रजनी को गले लगाकर रो रही होती है कि घर पर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी तो पीछे से प्रथम आता है और रजनी के आंखों से आंसू आते देखता है।
वह उससे कहता है कि वह चली जाए और उसकी माँ को ना सताए। राध्या कहती है कि वह उसकी भी माँ है और रजनी से कहती है कि हम आपसे कितना प्यार करते हैं लेकिन आज आपकी यह हालत का कुसूरवार सब हमें मानते हैं।
राध्या को रोता देखकर प्रथम रजनी के आंसू पोछता है और राध्या के भी आंसू पोछता है। वह उससे कहता है कि अब वह रजनी को अकेला छोड़ दे। राध्या कहती है कि वह थोड़ी देर माँ के पास रहना चाहती है।
प्रथम उससे पूछता है क्या उसके कोई इज़्ज़त नहीं है क्या? यदि शकुंतला ने उसे देख लिया यहां तो डाँटेगी। प्रथम ने कहा यही इज़्ज़त की वजह से निहारिका ने घर छोड़ दिया और तुन्हें बेइज्जती महसूस ही नहीं होती।
राध्या ने कहा उनकी माँ कहती थी कि बड़े बुजुर्गों की डांट में सीख छुपी हुई होती है तो उसका बुरा नहीं मानना चाहिए।
अगले दिन राध्या प्रथम के पास कुछ बात करने आती है तो वह उससे कुछ न बोलने को कहकर उसे कसरत करने देने को कहता है। प्रथम बुलबुल की मदद से प्रथम को लेटर भेजती है कि हमें रजनी के लिए सरप्राइज प्लान करना चाहिए।
प्रथम उसे पढ़कर मना कर देता है। राध्या कहती है डॉक्टर का भी कहना है कि हमें उनके लिए अच्छा माहौल बनाना चाहिए। शकुंतला आकर दोनों की चिट्टी पढ़ लेती है और कागज फाड़कर फेक देती है।
प्रथम शकुंतला को मनाता है कि यह सरप्राइज माँ को बहुत पसंद आएगा और वह इससे बहुत खुश हो जाएगी। राध्या और सभी घरवाले सरप्राइज की तैयारी करते हैं और राध्या रजनी को परी की तरह सजाने को कहती है।
वहीं, प्रथम रजनी को लेकर आता है और ओमकार उसे उनका पहला लव लेटर देता है जो उसने ओमकार के लिए लिखा था। ओमकार उससे वापस शादी करने को कहता है और रो देता है।
प्रथम रजनी को ढेर सारी तसवीरें दिखाता है और खुद भावुक हो जाता है। अहम उससे गजर का हलवा बनाने को कहता है। एकता उसके लिए उसके मन की चीज बनाती है और खाने को कहती है।
घर के सभी लोग भावुक हो जाते हैं। शकुंतला सबसे कहती है कि ओमकार ने रजनी से शादी करने को कहा लेकिन इसने कोई जवाब नहीं दिया। प्रथम ने उसको अपनी सभी तस्वीरें दिखाई लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। अहम ने उसे गाजर का हलवा बनाने को कहा तभी भी वह चुप रही और एकता के कहने से उसने खाना नहीं खाया।
इसके बाद राध्या ने प्रथम से कहा कि वह अब अपना सरप्राइज रजनी को दे। घर के सभी लोग एक तरफ होते हैं और राध्या रजनी के साथ एक तरफ होती है अचानक से लाइट्स चली जाती है और डेकोरेशन रजनी और राध्या पर गिरने वाला होता है और सभी लोग डर जाते हैं।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

