30.5 C
Mumbai
सोमवार, मार्च 9, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 9th मार्च 2026 : महादेव से मांगी धीरज ने माफी, भानु के जाल में फंसी विद्या

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 9th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या हो चुकी है धीरज और रजी को लेकर परेशान।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत भानु से होती है। जहां भानु को पता चलता है कि, रजी घर से भाग गई हुई है। जिसके बाद रजी को लेकर भानु नई चाल चलने की कोशिश करती है।

भानु हुई परेशान

यश और उसका बेटा कल्याण को ढूंढने के लिए निकल जाते है। जहां भानु अपने आपको कमरे में बंद करने की कोशिश करती है और कहती है परिवार की बेइज्जती हो जाएगी अगर सभी को ये बात पता चली तो। भानु की मां मदद के लिए विद्या के पास आती है। जहां विद्या देखती है कि,उसके भाई बेहद ही ज्यादा गुस्से में घर से निकले हुए है। विद्या के पास उसकी मदद के लिए आती है। विद्या को सारी बातें मां बताती है लेकिन विद्या का मन नहीं मानता है कि,वो अंदर जाए। जिसके लिए मां विद्या को कसम देती है कि, कुछ भी करके उसे घर में जाना होगा। भानु के पास विद्या आती है और वो कहती है कि, घर की इज्जत आज दांव पर लगी हुई है। इसके लिए उसे आज कुछ भी करना होगा। नाटक में भानु अपने आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है लेकिन तब तक धीरज और नर्मदा वहां आकर भानु को बचा लेते है। रही का कहना होता है कि, वो घर से भागकर सही नहीं की है इसलिए उसे चले जाना चाहिए।

धीरज की परेशानी

कल्याण रजी को कहता है जैसा वो सोच रही है वैसा ही होगा। चाय कॉफी पीकर वो वापस चलते है। कल्याण ने रजी के कॉफी में दवाई मिला दी होती है। जिसे रजी बेहोश हो जाती है और कल्याण उस होटल से बाहर निकल जाता है। विद्या पुलिस को इनफॉर्म करने से मना करती है और भानु कहती है उसके मंजर ने उसे बताया है कि, रजी को उसने पास के ही रोड पर देखा है। धीरज और सभी लोग रजी को ढूंढने के लिए निकल जाते है। जहां, धीरज को कल्याण नजर आता है और वो रजी के बारे में पूछता है लेकिन किसी को कुछ कल्याण बताता नहीं है। जहां धीरज को विद्या होटल में जाने के लिए कहती है। धीरज विद्या से कहता है कि, कुछ गलत हो रहा है जो नहीं होना चाहिए।

रजी और धीरज की शादी

भानु यश को फोन करके सारे अपडेट लेती है और यश बाहर से रजी के कमरे का दरवाजा बंद कर देती है। ऐसे में अब धीरज और सभी रजी के कमरे को ढूंढते है और धीरज को रजी का कमरा मिल जाता है लेकिन इतने देर में पुलिस की रेड पड़ जाती है और रजी को धीरज होश में लाता है। रजी कहती है कि, अचानक वो यहां कैसे आ गया है ? धीरज उसे चलने के लिए कहता है लेकिन वो मना कर देती है। इतने देर में पुलिस वहां आ जाती है और सभी को गिरफ्तार करती है। धीरज और रजी को बचाने के लिए विद्या झूठ कहती है कि, रही उसकी बेटी है और नर्मदा उसकी भाभी। ऐसे में विद्या के झूठ में हर कोई उसका साथ देता है और विद्या कहती है धीरज को उसने कितने बार कहा है कि, बिना सिंदूर मंगलसूत्र के उसे बाहर नहीं ले जाना चाहिए। विद्या रजी के गले में धीरज को मंगलसूत्र पहनाने के लिए कहती है साथ ही सिन्दूर भी लगाने को कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव के पास धीरज और रजी आते है। जहां, महादेव से धीरज माफी मांगता है लेकिन, वो घर से बाहर चले जाने के लिए धीरज को कहता है और कहता है अब से उसके दो ही बेटे हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें