26.8 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th मार्च 2026 : धीरज और रजी की हुई बहस, भानु ने भगाया रजी को घर से ?

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां रजी अब कल्याण के साथ शादी के खास मौके पर घर से भाग जाती है।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां उसका पूरा परिवार खेल रहा होता है। ऐसे में, बल्देव और भानु अपनी चाल चलने की कोशिश करते है।

भानु हुई परेशान

बलदेव भानु को कहता है उसे जश्न मनाना शुरू कर देना चाहिए। जिसे उसके घर में खुशियां आएगी। महादेव भी बलदेव से मुलाकात करता है और उसे भी अपना ख्याल रखने के लिए कहता हैं। वही दूसरी तरफ, रजी आती है धीरज के पास और धीरज उसे देखकर कहता है सालों पुरानी दुश्मनी उसने अच्छे से निभाई है और इस बार उसे अब दोस्ती का फर्ज निभाना चाहिए। रजी धीरज से कहती है दोस्ती वो कभी भी नहीं करेगी। लेकिन, उसके हाथ से रंग लगा लेती है जिसके बाद रजी सभी के सामने धीरज पर चिल्लाती है अगर उसने मना किया है रंग लगाने के लिए तो क्यों रंग लगा रहे हो ? रजी की आवाज सुनकर सभी वहां आते है और धीरज और यश में बहस हो जाती है। जिसके लिए, धीरज को अंदर जाने के लिया महादेव कहता है। महादेव रजी और भानु से माफी मांगता है और विद्या के साथ घर में चले जाता है।

धीरज की परेशानी

महादेव के घर में आते ही धीरज से महादेव सवाल करता है क्या बाहर जो चल रहा था वो सच है ? महादेव धीरज से कहता है रजी के दिल में उसके लिए कोई जगह है ? या धीरज रजी को पसंद करता है ? धीरज महादेव को विश्वास करने के लिए कहता है क्योंकि, इस बार वही सही है। कल्याण को अगले प्लान के लिए भानु तैयार होने के लिए कहती है क्योंकि, भानु चाहती है वो रजी को। मोहरा बनाकर धीरज और महादेव के लिए नई चाल चले। महादेव धीरज को चुनौती देता है अगर आगे जाकर उसने कुछ भी ऐसा काम किया तो सही नहीं रहने वाला है क्योंकि, महादेव उसे घर से निकाल देगा। वही कल्याण चोरी छिपे घर में आता है रजी के कमरे जाता है। जहां वो देखता है कि, रजी के हाथों में मेंहदी लगी हुई है और ऐसे में रजी कहती भी है कि, वो कल्याण के साथ भाग नहीं सकती है। इस घर ने बहुत प्यार दिया है उसे बिना बात के ये सब नहीं करना चाहिए। रजी को कल्याण कसम देता है अगर वो नहीं गई तो, कल्याण अपनी जान ले लेगा। जिसकी वजह से रही उसके साथ घर से भाग जाती है।

भानु की चाल

महादेव को विद्या टिफिन ले जाने से मना करती है और कहती है खाना ठंडा हो जाएगा इसलिए वो आकर ही खा लेगा तो सही रहेगा। महादेव कहता है ऐसा कुछ नहीं है वो आज पूरा दिन बाहर रहने वाला है अपने मिल में इसलिए। विद्या भानु के घर को देखती है और महादेव पूछता है कि, क्या हुआ है ? विद्या कहती है रजी भी चली जाएगी और हमें अभी तक बुलावा भी नहीं आया हुआ है। अब ऐसे में किस तरह से रिश्ता निभाया जा सकता है।घर में दो बेटियां है हमें भी पता है क्या कुछ होगा। विद्या को महादेव ये सारी बात से उम्मीद रखने के लिए मना करते है। वही दूसरी तरफ किरण को कहा जाता है कि, रजी को अपने कमरे से लेकर आओ। वही किरण कमरे में रजी का नोट देखती है जिसमें लिखा होता है कि, वो कल्याण के साथ चली गई है और अब उसे यहां की याद आयेगी। रजी नोट पर भानु मां से माफी भी मांगती है। वही घर में सभी लोग यह नोट देखते है और भानु खुश होती है कि, अब उसका प्लान कामयाब हो गया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, भानु अपनी नई चाल में धीरज और भानु को फंसा लेती है। जहां विद्या को भी भानु ब्लैकमेल करती है और ऐसे में, अब घर धीरज रजी को लेकर आता है शादी करके। जिसके बाद महादेव का गुस्सा उस पर फूट जाता है और महादेव उसे घर से निकाल देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें