महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 5th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब छा गया है होली का रंग महादेव के परिवार पर।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी और धीरज से होती है। जहां धीरज रजी का मजाक बनाता है और उसे होली खेलने के लिए बुलाता है। रजी धीरज को उसे दूर रहने के लिए कहती है।
केतन का गुस्सा
जिसके बाद रजी कहती है उसने जो भी किया है सही नहीं किया है। जिसके बाद रजी धीरज से कहती है वो खेलेगी तो खून की होली खेलेगी। जिसके लिए उसे धीरज की जान लेनी होगी। वही दूसरी तरफ नर्मदा केतन को होली खेलने के लिए कहती है। क्योंकि नर्मदा का ये पसंदीदा त्योहार है और ऐसे में नर्मदा पर केतन चिल्लाता है क्योंकि उसे ये होली नहीं पसंद होती है। इस चीज को लेकर दोनों की बहस शुरू हो जाती है। लेकिन नर्मदा हार नहीं मानती है।
महादेव की सजा
नर्मदा और केतन बाहर आते है जहां देखते है महादेव कोशिश करता है विद्या को सबसे पहले रंग लगाने की लेकिन विद्या बच जाती है और सबसे पहले वो रंग लगाती है महादेव को ऐसे में नर्मदा को अपने आप के लिए बुरा लगता है और धीरज ये चीज देखता है। नर्मदा धीरज को बताती है कि, किस तरह से केतन ने उसके सतह होली खेलने से इंकार कर दिया है। धीरज फिर भी नर्मदा को होली खेलने के लिए कहता है। जिसके बाद नर्मदा कोशिश करती है और केतन को वो रंग लगा देती है। नर्मदा पर केतन गुस्सा करता है कि बचपन में उसे रंग लगा दिया गया था जिसे उसके चेहरे पर छाले आ गए थे। इसलिए, अब वो नहीं खेलता है। महादेव गुस्से में पहले नर्मदा पर चिल्लाता है और कहता है अब नर्मदा को सजा दी जाएगी और सजा ये है कि, केतन को और रंग लगाया जाए। सभी मिलकर केतन को रंग लगा देते है और केतन के मन से यह डर भी निकल जाता है। सभी खुश होते है कि, नर्मदा ने ये पहल की है और अब कुछ ठीक हो गया है।
भानु की चाल
भानु के घर होली शुरू हो जाती है। जहां, मां का आशीर्वाद लेकर दोनों परिवार के बीच हार साल की तरह इस साल भी अंताक्षरी खेला जाता है और किरण इस बीच ही जमकर डांस करती है। दोनों परिवार मिलकर गाते है और नाचते है। लेकिन भानु को अब कोई गाना याद नहीं आ रहा होती है। तभी वहां भानु के बिजनेस पार्टनर बलदेव की एंट्री होती है और वो गाना गाते है। जिसके बाद महादेव उसका स्वागत करता है और भानु उसे अपने घर लेकर जाती है। भानु महादेव से बदला लेने के लिए, अब महादेव की जमीन लेना चाहती है जिसे, महादेव के जमीन पर बड़ा सा मॉल बनाया जाए। इस बात के लिए बलदेव अब बेफिक्र होने के लिया कहता है और कहता है उसे जश्न मनाना शुरू कर देना चाहिए।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, भानु अपनी नई चाल में धीरज और भानु को फंसा लेती है। जहां विद्या को भी भानु ब्लैकमेल करती है और ऐसे में, अब घर धीरज रजी को लेकर आता है शादी करके। जिसके बाद महादेव का गुस्सा उस पर फूट जाता है और महादेव उसे घर से निकाल देता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

