महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा ने मांग की महादेव से जॉब की।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा और केतन से होती है। जहां विद्या खाने के टेबल पर नर्मदा को बार – बार बुला रही होती है। लेकिन वो आती नहीं है।
भानु हुई परेशान
केतन नर्मदा से बात करने के लिए कमरे में आता है जहां वो बॉस से बात करते हुए नर्मदा को देखता है और कहता है जब कोई नौकरी नहीं है तो बॉस कैसा ? ऐसे में नर्मदा केतन से कहती है उसे जॉब को लेकर अब पापा से बात करनी चाहिए। केतन कहता है कि, सही समय आने पर कोई वो बात करेगा लेकिन नर्मदा केतन की बात नहीं सुनती है। जिसके बाद नर्मदा सीधा महादेव के पास जाती है और कहती है उसे जॉब करना है। घर में जो भी काम है काम को लेकर उसे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन उसका बहुत ही ज्यादा मन है कि वो जॉब करे। कामाक्षी इस चीज के लिए कहती है कि, हक उसका भी बहुत चीज का था लेकिन उसे कुछ मिला नहीं है। नर्मदा कहती है वो अपने पैसे से सभी को कुछ ना कुछ लाकर देगी। नर्मदा और कामाक्षी की बहस को विद्या शांत करवाती है और कहती है कि नर्मदा का हक है इस पर।
धीरज की परेशानी
नर्मदा से महादेव कहता है कि, उसे इस चीज को लेकर सोचना होगा और तभी वो जवाब देगा। भानु कल्याण को फोन करती है और जो तमाशा होने वाला है उस तमाशे के लिए तैयार रहने के लिए कहती है। जिसके बाद रजी भानु की मां से कहती है उसे शादी सिर्फ कल्याण से करनी है और इसके अलावा वो किसी से भी शादी नहीं करने वाली है। भानु के कहने पर रही तैयार तो हो जाती है लेकिन सही समय पर कल्याण आकर घर में तमाशा करता है कि, वो रजी से बहुत प्यार करता है और इस बीच उसे सारी बातें सुनी होगी। यश उसे बाहर लेकर जाता है। जहां भानु लड़के वालों से झूठ कहती है कि, उसे इन सभी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। बाहर ही धीरज अपन काम में खा होता है। जहां वो यश और कल्याण को देखता है और उसे समझ नहीं आता है कि चल क्या रहा है ? यश किसी भी तरह वहां से चला जाता है मार कर। जिसके बाद रजी धीरज से बात करने आती है और उसे भला बुरा कहती है क्योंकि, कल्याण ने उसका रिश्ता तोड़ दिया है।
भानु की चाल
रजी धीरज की बिना बात सुने ही वहां से चली जाती है। जिसके बाद धीरज को समझ नहीं आता है कि, किस तरह से कल्याण ये काम कर रहा है ? धीरज यही बात का पता लगाने के लिए कल्याण के पास जाता है और उसे बात पूछता है लेकिन तभी उसे बार – बार भानु का फोन आता है अपने अगले प्लान के लिए। ऐसे में धीरज उसे कुर्सी पर बांध कर पूछता है कि, आखिरकार मैडम जी है कौन ? और क्या प्लान है उसका ? रजी को धीरज वीडियो कॉल करता है और सही समय पर रजी वहां आती है कल्याण को बचाने के लिए। बार – बार धीरज रजी को सच बताने की कोशिश करता है लेकिन रजी कुछ सुनती नहीं है। वही भानु आती है और धीरज का शुक्रिया अदा करती है और उसे वहां से जाने के लिए कहती है। क्योंकि अब रजी को लेकर उसे जो फैसला करना है वो करेगी। रही से भानु कहती है 9 को उसकी शादी है और जितना रोना धोना है उसे आज तक ही ये काम चलेगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, होली के खास मौके पर भानु और महादेव के परिवार के बीच अंताक्षरी का कंपटीशन रखा जाता है। जहां, भानु की टीम इस अंताक्षरी में हारने वाली होती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

