महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd फरवरी 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा हो चुकी है इमोशनल अपने पापा को लेकर।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव रजी से एड्रेस लेता है और कहता है वो वहां आकर जल्द से जल्द समान देकर जाएगा।
नर्मदा हुई परेशान
भानु अपने आदमी को कहती है जो भी ऑडर महादेव के पास आया हुआ है वो सिर्फ ओर सिर्फ महादेव ही आकर देगा। अंजान शख्स पर महादेव की नजर जाती है लेकिन वो झूठ कह देता है कि उसकी बेटी की तबियत खराब है और उसे वहां से जाना होगा। महादेव ये ऑडर को लेकर जाता है। जहां वो विद्या को कहता है कि समान को लेकर जाना है क्योंकि सब खाना खा रहे है। वही विद्या महादेव के साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए बहुत खुश होती है। क्योंकि महादेव के साथ उसे कुछ पल मिल गया होता है। धीरज केतन और नर्मदा की शादी करवाने की तैयारी शुरू कर देता है। जहां अब केतन को डर लगने लग जाता है कि कुछ बुरा होने वाला है।
केतन की मुसीबतें
नर्मदा इस बीच ही इमोशनल हो जाती है क्योंकि उसे मां और पापा की याद आ रही होती है। वही धीरज नर्मदा को समझाता है कि, धीरज हमेशा उसका दोस्त बनकर रहने वाला है। क्योंकि, दोस्त की कमी नहीं होने देगा धीरज उसे। नर्मदा को धीरज वादा करता है कि, घर में वो एंट्री लेकर रहेगा क्योंकि, इस बार उसके पापा से वो माफी मांगेगा। नर्मदा धीरज की बात को सुनती है और शादी लिए बैठ जाती है। जहां अब महादेव गोनी लेकर अंदर आता है और धीरज की नजर रजी पर पड़ जाती है लेकिन शादी को वो रुकवाता नहीं है बल्कि और भी ज्यादा जल्दी करने लग जाता है। महादेव विद्या की मां को देखता है और विद्या की मां कहती है यहां सभी लोग आए हुए हैं। महादेव विद्या को कहता है कि, यहां खेल चल रहा है इसलिए, यहां से चलो। लेकिन भानु सही समय पर आकर महादेव को लेकर चली जाती है और कहती है आज एक वो खेल देखेगा। महादेव और विद्या को लेकर वो केतन और नर्मदा की शादी की तरफ जाती है। जहां केतन नर्मदा की मांग में सिंदूर भर देता है और भानु उसे बधाई देती है कि बेटे की शादी हो गई है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव के सामने भानु डांस करती है। जहां केतन अपने पापा के पैरों में गिर जाता है। वही दूसरी तरफ भानु कहती हा आज से उसके लिए हर दिन होली और दिवाली होगी और बाकि महादेव के लिए काला दिन होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

