26.8 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th फरवरी 2026 : नर्मदा का टूटा विश्वास ? महादेव और विद्या का वेलेंटाइन डे

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या दे रही है नर्मदा का साथ।

 प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां सभी लोग घर को पूरी तरह तैयार कर रहे होते है और सभी को डर लगा रहता है कही पापा कुछ कह ना दे।

नर्मदा हुई परेशान

नर्मदा केतन से कहती है अगर कुछ कहा तो वो उसपर डाल देना। केतन कहता है पापा ने उसे अच्छे से अपनाया भी नहीं है। नर्मदा वहां से चली जाती है। जहां, धीरज अब केतन को समझाता है कि, नर्मदा को फालतू का नाराज किया गया है। नर्मदा सभी की खुशी चाहती है और ऐसा ही होने वाला है केतन बात को समझता है और वो नर्मदा को मनाने के लिए जाता है। जहां, वो डांस करता है नर्मदा के लिए और धीरे – धीरे सभी लोग इसके साथ डांस करते है। ऐसे में, नर्मदा केतन को माफ कर देती है लेकिन घर में तब तक विद्या और महादेव आ जाते है जिसे देखकर अच्छा नहीं लगता है। नर्मदा कहती है विद्या से उसने पूछा था ? विद्या कहती है उसने सिर्फ और सिर्फ पूछा था और कुछ नहीं। ऐसे में महादेव विद्या के लिए गाना गाता है और महादेव विद्या के साथ डांस करता है। जिसे देखकर भानु और यश में बदले की आग जलती है।

नर्मदा का प्लान

भानु सोचती हा आज जितना इन्होंने जश्न मनाया है वैसे ही एक दिन मातम मनाएंगे। विद्या के डांस की तारीफ सभी करते है और जल्द से जल्द सभी लोग सब कुछ ठीक करने की सोचते है। यश की पत्नी यश से कहती है कि, आज जो भी उसका हाल हुआ है भानु की वजह से हुआ है क्योंकि उसे कुछ समझ नहीं रहा है लेकिन भानु की चाल को वो समझ पा रही है। ऐसे में भानु को लेकर यश कुछ भी सुने की कोशिश नहीं करता है और कहता है भाई – बहन में वो फूट डाल रही है। दूसरी तरफ नर्मदा अपनी भांजी को दूध देती है और कामाक्षी उसे कहती है मामी उसे बाद में बना चाहिए लेकिन सबसे पहले उसे बहु बना होगा और वो भी जल्द से जल्द। कामाक्षी अपने मायके से क्या कुछ लाई है नर्मदा इस बात का ताना देती है। जहां विद्या उसे वहां से जाने के लिए कहती है और नर्मदा को तैयार होने के लिए।

नर्मदा का फूटा गुस्सा

नर्मदा को केतन की बहन शांत करवाती है और कहती है ऐसा कुछ चलता रहता है। जिसके बाद वो बताती है उसकी मां की उसे याद आ रही है। विद्या नर्मदा को कहती है थोड़ी देर बाद की अब उसे अपने मां – पापा से बात करना चाहिए। नर्मदा अपने पापा को फोन करती है लेकिन फोन लगता नहीं है। वही विद्या थोड़ी देर बाद करने के लिए कहती है। जिसके बाद भानु यश को बताती है कि, उसका प्लान था आज यश को परेशान अब देखेंगे तो,सभी लोग विद्या और महादेव से नाराज रहेंगे और ऐसा ही होने वाला है। वही दूसरी तरफ, महादेव की पूजा के लिए महादेव शिवलिंग लेकर आता है। जहां सभी पूजा की शुरुआत करते है। भानु और यश अपने अगले तैयारी में रहते है। जहां, वो अब महादेव के लिए बिछाते है अगली चाल।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव के घर पुलिस आता है और वो बताते है कि, धीरज पर हमला करने वाले मिल गए है और वो कोई और नहीं बल्कि नर्मदा के पापा है। ऐसे में नर्मदा को लेकर कामाक्षी बुरा भला कहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें