26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th फरवरी 2026 : धीरज की हुई घर वापसी, महादेव ने मांगी माफी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव मांगता है विद्या से माफी।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव को धीरज की हालत का कुछ समझ नहीं आता है।

नर्मदा हुई परेशान

डॉक्टर ने जवाब दिया होता है कि किसी भी तरह से धीरज की जान को बचाना होगा। पुलिस महादेव से कहती है कि, उसका दुश्मन कौन है ? क्योंकि उसके पास पैसे भी नहीं थे। विद्या कहती है उसका बेटा कुछ ऐसा काम नहीं कर सकता है क्योंकि कॉलेज में फीस भरने के लिए भी वो मजदूरी करता है अपने पापा के मिल में। जहां तब तक भानु आ जाती है और विद्या – महादेव से बात करती है। भानु की मां विद्या से मिलती है। जहां धीरज के लिए सभी लोग चिंता में रहते है। केतन को गुस्सा आ जाता है लेकिन सभी लोग उसे रोक देते है। भानु कहती है क्रिकेट में जब बारिश होती है तो दुश्मनी रोक दी जाती है। वही आज भी होगा।

महादेव की माफी

धीरज को खून की कमी होती है। जहां महादेव अपना खून देने की बात करता है और इस वजह से वो धीरज की जान को बचा पाता है। विद्या को भानु समझाती है चिंता करने की की बात नहीं है। भानु अपनी मां को इतने ही देर में लेकर वहां से चली जाती है। धीरज को खून देने के लिए महादेव मना नहीं करता है लेकिन वो कहता है किसी भी हालत में उसे बचाना होगा डॉक्टर को।

धीरज की हुई घर वापसी

धीरज की जान खतरे से बाहर आ जाती है और हॉस्पिटल में विद्या और महादेव प्रार्थना करते है किसी भी हालत में सब कुछ ठीक कर दीजिए। इतने ही देर में धीरज को होश आता है और महादेव उसे अपने घर चलने के लिए कहता है। विद्या से महादेव माफी मांगता है और कहता है मां की तकलीफ को वो समझ नहीं पाया था। जिसके तुरंत बाद महादेव धीरज को घर लेकर आता है। लेकिन घटना के एक हफ्ते के बाद भी महादेव को धीरज पर जिसने हमला किया है उसकी भनक नहीं पड़ी थी। महादेव कसम खाता है कि, इस आरोपी को पहचाने के लिए जहां तक जाना होगा वो जाएगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रंगोली रजी बना रही होती है। जहां, नर्मदा रजी की मदद करने के लिए लाइन क्रॉस करती है और तब तक यश वहां आ जाता है। जो नर्मदा को धक्का दे देता है। जिसके कारण केतन को गुस्सा आ जाता है और केतन और यश में बहस हो जाती है। महादेव और विद्या एक – दूसरे को नई जंग शुरू होते देखते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें