26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd मार्च 2026 : भानु के जाल में फंसाया धीरज, विद्या हुई परेशान

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव ही चुका है परेशान धीरज को लेकर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होती है। जहां, अब धीरज रजी को सभी से बचाकर बाहर लेकर आता है।

भानु हुई परेशान

धीरज को भानु के आदमी बचाने आते है। जहां, उसे देखकर गुंडे वहां से चले जाते है। धीरज किसी भी तरह रजी को संभालता है और उसे अपने घर लेकर आता है। वही दूसरी तरफ भानु कल्याण को पकड़ती है कि आखिरकार उसका प्लान क्या था ? और वो किसके कहने पर वो ये सब कर रहा है? यश कल्याण की जमकर पिटाई करता है। जहां वो सारा अपना प्लान बताता है कि किस तरह से वो सौदा करने वाला था लेकिन, भानु कुछ फैसला ले उसे पहले ही धीरज और रजी को लेकर भानु अपनी चाल चल जाती है कि, किस तरह से रजी के साथ उसे प्यार का नाटक और भी आगे तक करना है। कल्याण को समझ नहीं आता है कि, भानु ऐसा क्यों कर रही है लेकिन, उसके कहने पर ही यश कल्याण को जाने देता है और भानु उसे धमकी देती है कि, किस भी तरह वो कल्याण को जाने नहीं दे सकती है। जन्मकुंडली तक वो निकलवा कर रहेगी।

धीरज की परेशानी

धीरज रजी को घर लेकर आता है और बाहर ही विद्या रहती है जो बार – बार अपनी मां को फोन करती है लेकिन विद्या का फोन उसकी मां नहीं उठाती है। वही दूसरी तरफ भानु को फोन विद्या करती है और भानु नाटक करती है गुस्सा होने का। जिसके बाद विद्या रजी को लेकर और भी ज्यादा परेशान हो जाती है और वो भानु से कहती है आज की रात रजी उसके घर रुक जाती है। कुछ नहीं होने वाला है। विद्या की बात को भानु समझ जाती है और रुकने के लिए कहती है। धीरज पर विद्या छोड़ देती है कि, धीरज को ही पूरी रात रजी को संभालना है। विद्या अपने कमरे में जाती है। वही रजी बाहर जोर – जोर से चिल्लाती है और धीरज को परेशान करती है। रजी बातों ही बातों में धीरज को बहुत ही ज्यादा बुरा भला कहती है। जिसके बाद रजी के लिए धीरज नींबू पानी बनाने जाता है और उसी वक्त महादेव भी वहां आ जाता है। महादेव धीरज से पूछता है वो क्यों बना रहा है ? धीरज कहता है उसने पार्टी में बहुत कुछ खाया था इसलिए। महादेव को बाहर से आवाज आती है लेकिन धीरज उसे कहता है कि, उसके कान बज रहे है। भानु से यश कहता है पक्का आज रात यहां रजी को छोड़ना है ? भानु कहती है हां ये उसके प्लान का अगला कदम है। लेकिन महादेव बाहर आता है उसे एक बार फिर आवाज आती है। धीरज और महादेव दोनों ही आते है। महादेव देखता है धीरज की बाइक गिर गई है। जिसके लिए महादेव उसे ठीक से लगाने के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ महादेव अंदर चले जाता है और धीरज रजी को संभालता है। लेकिन, रजी धीरज से कहती है कि, उसे महादेव से बात करनी है और वो करके रहेगी। धीरज उसे ऐसा करने से मना करता है। इस दौरान ही रजी धीरज से बहस करने लग जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी और धीरज के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। इस बीच ही भानु अपने प्लान में यश को बताती है कि, किस तरह से महादेव की बर्बादी शुरू हो गई है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें