महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी को लेकर भानु मांग रही है रजी से मदद।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत भानु से होती है। जहां, भानु को धीरज पूरी कहानी बताता है और उसे कहता है कि, कल्याण बहुत ही ज्यादा खतरनाक इंसान है।
भानु हुई परेशान
भानु धीरज का शुक्रिया अदा करती है और कहती है धीरज ने जो भी किया है कि, उसकी वो आभारी है। ऐसे में विद्या अब धीरज को भानु और रजी से दूर रहने के लिए कहती है। जहां रजी को लेकर धीरज विद्या से कहता है कि, इंसानियत के नाते उसे अब समझना होगा और ऐसे में एजी की मदद करनी होगी। विद्या कहती है उस दिन ये सारी बातें महादेव को बताना चाहिए। धीरज कहता है भानु मां को ये सब पता चल जाता तो वो रजी को कॉलेज नहीं जाने देती। इसलिए उसने कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में विद्या धीरज को रजी और भानु दोनों से दूर हरने की सलाह देती है। धीरज वेलेंटाइन डे के मौके पर पार्टी पर जाने के लिए निकलता है और नर्मदा केतन से कहती है कि उसे अब ऑफिस जाना शुरू कर देना चाहिए।
नर्मदा और केतन की बहस
केतन नर्मदा को काम करने से मना करता है और कहता है इस घर में उसे कोई भी तकलीफ नहीं होने वाली है लेकिन नर्मदा कहती है कि, उस घर में भी उसे तकलीफ नहीं थी लेकिन, वो कर रही थी ना नौकरी ? नर्मदा अपने पापा से इस बारे में बात करने की सोचती है। जहां, केतन मना करता है और उसे कहता है कि, पापा से उसे बात करने की जरूरत नहीं है। जो करना होगा वो खुद कर लेगा। नर्मदा को इस बात पर गुस्सा आ जाता है। जहां अब धीरज पूरी पार्टी में रजी पर नजर बनाए हुए रखा होता है। लेकिन शराब के नशे में कल्याण बार – बार अपने प्लान को अंजाम देने की कोशिश कर रहा होता है। रजी को धीरज घर चलने के लिए कहता है क्योंकि रजी अब अपने आपको भी संभाल नहीं पा रही होती है। ऐसे में रजी और धीरज को कॉलेज के सभी लोग अपने फैमिली मैटर दूर रखने के लिए कहते है। जिसके बाद धीरज कल्याण को रजी से दूर रहने के लिए कहता है। लेकिन कल्याण पने प्लान को अंजाम देने की कोशिश करता है। कल्याण इस बात को समझ जाता है और धीरज का दोस्त बनकर उसे अंजान शख्स से धीरज को शराब पिला देता है। लेकिन किसी भी तरह धीरज अपने आपको संभालता है। लेकिन तब तक रजी को कुछ लोग वहां से लेकर चले जाते है। रजी को बचाने के लिए धीरज बाइक लेकर उसके पीछे जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी को सबसे बचाकर धीरज रजी को घर लेकर आता है। जहां वो अब धीरज से कहती है कि, महादेव को उठाना होगा। महादेव के घर के बाहर रजी आती है और महादेव को उठाने की कोशिश करती है लेकिन, धीरज उसे महादेव की नजरों से बचा लेता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

