26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th फरवरी 2026 : महादेव और रजी की हुई बहस, विद्या ने शुरू किया नाटक

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th फरवरी 2026 On Tellyboosters. com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या मनवा रही है महादेव से अपनी बात।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव विद्या से पूछता है पहले वो नखरे नहीं करती थी। लेकिन अब करने लगी है।

नर्मदा हुई परेशान

विद्या कहती है कि, पहले करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। महादेव घर में चाय पी रहा होता है। तब तक बाहर पुलिस आ गई होती है। सभी परेशान हो जाते है लेकिन, महादेव याद करता है कि, किस तरह से उसने फोन कर पुलिस को बताया है कि, उसे भानु और यश पर शक है क्योंकि, कही ना कही दोनों का मामला ये सब से जुड़ा हुआ है। विद्या बाहर आती है और पूरी बात पता करने की कोशिश करती है। जहां, अब विद्या कहती है ये गिरफ्तारी किसने करवाई है ? महादेव कहता है उसने करवाई है। विद्या और सभी परेशान हो जाते है और भानु और यश दोनों ही पुलिस स्टेशन जाते है। भानु पुलिस स्टेशन में बताती है कि, उसका भाई थोड़ा गुस्से वाला है क्योंकि वो कभी – कभी ऐसा कर जाता है।

नर्मदा का प्लान

घर में विद्या और महादेव एकसाथ बात करते है और कहते है, उसे शक था इसलिए उसने ऐसा करवाया है लेकिन, इस बात में सच्चाई नहीं होगी तो पुलिस छोड़ देगी। नर्मदा को बुरा लगता है कि, शायद आज जो भी हुआ है वो सब उसकी वजह से हुआ है इसलिए उसे विद्या और महादेव के लिए कुछ करना होगा जिसे उनका मूड ठीक हो जाए। नर्मदा वेलेंटाइन डे के खास मौके पर कुछ खास करने का सोचती है और इसमें उसका साथ धीरज और सभी भाई देते है।

नर्मदा का फूटा गुस्सा

रजी के सामने भानु रो – रोकर अपना बुरा हाल ही कर देती है। जहां, रजी को ये देखकर गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि, महादेव वो वो सबक सिखा कर रहेगी। रजी महादेव के सामने अपने गुस्से को जाहिर करती है और काफी बुरा भला कहती है जिसके बाद महादेव उसे आराम करने के लिए कहता है क्योंकि वो क्या कर रही है उसे भी समझ नहीं आता है। इस बीच रजी धीरज पर भी चिल्लाती है और कहती है, घर छोड़कर जब वो गया उसने ही सबकी मदद की थी। लेकिन यहां उसके साथ ही गलत हो रहा है। महादेव धीरज को शांत रहने के लिए कहता है और रजी को बाहर जाने के लिए कहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, वेलेंटाइन डे के खास मौके पर विद्या और महादेव के घर पर जश्न मनाया जाता है। जहां भानु और यश बर्बाद करने की कसम खाते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें