महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 12th फरवरी 2026 On Tellybooster.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव ने रख दिया है विद्या के सामने शर्त।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या से होती है। जहां विद्या को धीरज को घर में लेकर जाती है। वही दूसरी तरफ वो नर्मदा से भी खुश हो जाती है।
नर्मदा हुई परेशान
घर में आते ही धीरज को विद्या खाना खिला ररही होती है। जिसके बाद, विद्या धीरज को अब कही भी जाने से मना कर देती है और कहती है अब ये वो यही रहने वाला है। दूसरी तरफ एक शख्स अब महादेव को अपने हिसाब में गलत रहने की बात करता है। जहां महादेव कहता है कि, जो हिसाब सामने वाले कह रहे हैं वही हिसाब सही है लेकिन आशीष वहां आकर अंजान शख्स को बताता है कि, किस तरह से उसने हिसाब को गलत किया है और कितनी बोरी वो लेकर गए थे पिछले साल। ऐसे में महादेव सभी को फाइल संभाल कर रखने के लिए कहता है। जिसके तुरंत बाद मिल में भानु आती है और महादेव उसे देखकर हो जाता है हैरान। वही दूसरी तरफ महादेव भानु को मीठा कुछ खाने के लिए देता है और कहता है पहली बार जो यहां आता है उसे कुछ ना कुछ देना होता है इसलिए उसने मीठा कुछ दिया है। भानु और महादेव में बहस हो जाती है अपने परिवार और संस्कार को लेकर।
धीरज की मुश्किलें
भानु कहती है इतने सालों से उसे लग रहा होता है कि घर पर फैसले महादेव के चल रहे होते है लेकिन इस बार वो गलत है। इस बार फैसले परिवार के हैं और उसे मानना होगा। जिसके बाद भानु बताती है उसका बेटा धीरज घर आ गया हुआ है। ऐसे में ये सुनकर भानु महादेव का मजाक बनाती है और कहती है कि अब महादेव का परिवार टूटने वाला है। धीरज नर्मदा को लेकर तारीफ करता है और कहता है जिस तरह से उसने अपनाया था उसके लिए शुक्रिया। वही दूसरी तरफ, विद्या कहती है कि, धीरज और ये सब उसका परिवार है। परिवार के सभी लोग धीरज से मिलते हैं। जिसके बाद महादेव वहां आता है और कहता है कि विद्या ने जो भी फैसला लिया है सोच समझकर लिया है ? इससे उसका परिवार भी टूट सकता है।
धीरज ने छोड़ा घर
महादेव अब सबके सामने विद्या के सामने बहुत बड़ी शर्त रखता है और कहता है किसी भी तरह उसे अब परिवार को चुना होगा क्योंकि, अगर उसने ऐसा नहीं किया तो सही नहीं होगा। महादेव को विद्या कहती है कि, धीरज और महादेव में उसे चुने की नौबत आएगी तो, वो घर छोड़कर चली जाएगी। महादेव नर्मदा से कहता है कि, आज उसके मां – बाप ने सभी चीज छोड़ दिया लेकिन कल को नर्मदा छोड़कर चली जाएगी। धीरज महादेव के पैरों में गिर जाता है। जहां, वो कहता है कि, विद्या और महादेव को अपने रिश्ते में कुछ भी दरार लाने की जरूरत नहीं है। वो खुद ही घर छोड़कर चला जाएगा। धीरज घर से चला जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, यश कुछ गुंडों को पैसे देता है धीरज को जान से मारने के लिए। वही देर रात कुछ गुंडे धीरज पर जानलेवा हमला करते हैं। अगली सुबह आशीष को फोन आता है और ये बात सभी को पता चल जाती है। जहां ये सब सुनकर विद्या और महादेव हो जाते हैं हैरान।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

