30.3 C
Mumbai
मंगलवार, मार्च 10, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 10th मार्च 2026 : विद्या ने लिया रजी और धीरज को लेकर फैसला

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 10th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज रजी को लेकर सोचने लग जाता है कि किस तरह से साथ निभाएंगे दोनों एकसाथ ?

 प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां, रजी और धीरज के लिए विद्या कहती है कि, दोनों पति पत्नी है। विद्या भगवान के सामने माफी मांगती है और वहां से सिंदूर मंगलसूत्र लेकर चली जाती है।

भानु हुई परेशान

विद्या रजी की मांग भरने के लिए धीरज से कहता है। जिसके बाद अब धीरज और रजी ये सब देखकर हैरान हो जाते है। पुलिस ये सब देखकर धीरज और रजी को जाने के लिए कहती है लेकिन बाहर आते ही रजी धीरज संग अपने रिश्ते को मानने को तैयार नहीं होती है। जिसके लिए विद्या को वो कहती है ये कोई रिश्ता नहीं बना हुआ है। लेकिन अब अगर बना है तो वो तोड़ जरूर देगी। ऐसे में, रजी अपने मांग से सिन्दूर हटा देती है लेकिन विद्या दोनो को समझाती है और रजी को बताती है कि, रजी की वजह से भानु अपनी जान देने वाली थी। रजी ये सब किया धीरज का कहती है क्योंकि कल्याण उसे बहुत प्यार करता है और इस प्यार में उसने ये सब किया था। धीरज ये सब में रजी की गलती बताता है और दोनों की बहस को शांत करने के लिए विद्या ये रिश्ता रखने की बात करती है।

धीरज की परेशानी

नर्मदा कहती है अगर ये सब पापा को पता चला तो क्या होने वाला है सभी को पता है ना ? विश्वा हर जगह अब रजी और धीरज को ढूंढ रहा होता है। जहां नर्मदा की नजर उस पर जाती भी है। नर्मदा ये अब बात अपनी मां को बताती है और मां कहती है कि, अब फैसला रजी का है कि वो क्या करना चाहती है ? रही धीरज से शादी के लिए तैयार हो जाती है। वही भानु विद्या को लेकर यश से कहती है आज भी उसकी विद्या सबसे ज्यादा उसे प्यार करती है और इसलिए आज भी भानु के लिए विद्या कुछ भी कर जाएगी। यश और भानु दोनों को ही अपना प्लान कामयाब करने के लिए कहा जाता है। वही मंदिर में विद्या रजी और धीरज की शादी करवा देती है। धीरज कहता है अब इसके आगे जो भी होने वाला है और होगा वो सब में विद्या कुछ भी नहीं कहेगी। विद्या का सच अगर महादेव को पता चला तो सही नहीं रहने वाला है। इसलिए रजी और धीरज का फैसला ही आखिरी फैसला रहने वाला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विश्व धीरज और महादेव दोनों को मारने की कोशिश करता है लेकिन, रजी वहां आकर कहती है कि, धीरज से वो प्यार करती है और मारना है तो दोनों को मार दो।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें