26 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

कहानी पहले प्यार की 11th नवंबर 2025 : नेहा ने किया अपने प्यार का त्याग, संजू ने पहनाई अंगूठी

कहानी पहले प्यार की 11th नवंबर On Tellybooster.com

दंगल टीवी के शो कहानी पहली प्यार की में इन दिनों बेहद ही दिलचस्प मोड़ आता नज़र आ रहा है। जहां संजू नेहा को लेकर परेशान रहता है। वही नेहा को होता है अजय पर शक।

क्या कुछ होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत नेहा से होती है। जहां नेहा कहती है, संजू की सगाई मयूरा के साथ ही होगी। मयूरा नेहा को धन्यवाद करती है और कहती है ओर नेहा को याद आता है किस तरह संजू की मां उसके पैरों पर गिर गई हुई थी। जिसके बाद संजू इमोशनल हो जाता है और ठान लेता है नेहा को ही अब ये गठबंधन खोलना होगा।

अजय का सच आया सबके सामने ?

सगाई में नेहा मयूरा के साथ डांस करती है। जिसके बाद, वो बाहर आती है और सोचती है संजू को ये उसकी मां और नेहा के लिए करना होगा। वही दूसरी तरफ, अजय वहां फोन पर चिल्लाता रहता है। जिसके बाद नेहा उसकी बात सुनती है और उसे शक होता है कि अजय कुछ ना कुछ जरूर छिपा रहा है। अजय की मां वहां आती है और अजय से पूछती है वो किसे बात कर रहा है ? अजय बात को टाल देता है और कहता है कुछ खास नहीं पापा के नाम की धमकी दे रहा था। नेहा को अजय की ये बात सही लगती है लेकिन उसे समझ नहीं आता है उसका मन क्यों घबरा रहा है ? वही अगले दिन सगाई के लिए नेहा भगवान से हिम्मत मांगती है कि सारी चीजों का वो सामना कर सकें।

अजय का फूटा गुस्सा

अजय का फोन कमरे में बज रहा होता है। जहां उसके फोन को नेहा उठा लेती है और डॉक्टर अजय से कहते है उसे उसका पैसा चाहिए। ये बात सुनते ही अजय वहां आता है और नेहा पर चिल्लाता है और उसे कहता है बिना परमिशन उसे फोन नहीं छूना चाहिए। जिसके बाद नेहा बाहर आती है और संजू से वो टक्करा जाती है। दोनों के बीच रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलता है। वही दूसरी तरफ, सगाई में मयूरा की तारीफ नेहा करती है और नाच गाना शुरू हो जाता है। नाच – गाने के बीच ही नेहा का दुप्पटा संजू के घड़ी में फंस जाता है। जहां संजू सगाई की अंगूठी नहीं को पहना देता है। रस्म शुरू होने वाली होती है और नेहा के हाथ से अंगूठी निकलती है। उसे डर लग रहा होता है कही बवाल ना हो जाए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

सगाई की अंगूठी गायब रहती है। जिसके लिए घरवाले परेशान हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें