26.8 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

धमाका! कल रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, आज नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

फिल्म ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, फैंस जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गई है। निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल यानी 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेलर से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का एक नया धांसू पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

पोस्टर में दिखा रणवीर सिंह का खूंखार अवतार
आज रिलीज हुए नए पोस्टर में रणवीर सिंह (हमज़ा अली मज़ारी) का लुक पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर में उनके चेहरे पर बदले की आग साफ देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में लयारी (पाकिस्तान) की गलियों की झलक है, जो इस बात का संकेत देती है कि इस बार कहानी और भी गहरी और खतरनाक होने वाली है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर आते ही ‘Dhurandhar2Trailer’ ट्रेंड करने लगा है। फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह एक बार फिर अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले हैं।

कल दोपहर 12:12 बजे आएगा ट्रेलर
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर कल दोपहर ठीक 12:12 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। पहले खबरें थीं कि ट्रेलर होली के मौके पर आएगा, लेकिन अब मेकर्स ने 6 मार्च की तारीख पर मुहर लगा दी है। ट्रेलर में फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों— संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के किरदारों की और भी परतें खुलने की उम्मीद है।

क्या है ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
फिल्म का पहला भाग एक जबरदस्त सस्पेंस पर खत्म हुआ था। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहाँ पहला पार्ट खत्म हुआ था। इस बार कहानी जसकीरत सिंह रंगी के हमज़ा अली मज़ारी बनने के सफर और लयारी में उसके वर्चस्व पर आधारित होगी। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट हो सकता है, जो इसे बॉलीवुड की सबसे लंबी और विस्तृत फिल्मों में से एक बनाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज
आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा था। अब पार्ट 2 से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। खास बात यह है कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की रिलीज डेट आगे बढ़ने के कारण, ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का फायदा मिलने वाला है।

अहम जानकारी:
धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। फ़िल्म में मुख्य कलाकार के रूप में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन तज़र आएंगे। फ़िल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं।

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्या हमज़ा अपना बदला पूरा कर पाएगा? इस सवाल का जवाब पाने के लिए फिलहाल कल आने वाले ट्रेलर का इंतज़ार है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें