अनुपमा 8th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा वसुंधरा को लेकर हो जाती है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा इशानी को समझाती है कि वो कुछ दिनों के लिए ही यहां है। उसे मिस करने की जरूरत नहीं है।
वसुंधरा और अनुपमा की बहस
बाउजी अनुपमा को समझाते है कि भले ही वो इस घर में रह रही है और ये एक नॉर्मल सी बात है। उसमें अजीब लगने वाली कोई भी बात नहीं है। जिसके बाद अनुपमा बाउजी की बातों को समझती है और घर पर रुकने का फैसला करती है। वही दूसरी तरफ ख्याति के साथ अनुपमा काम करके चाय लेकर आती है। जहां, वसुंधरा अनुपमा को काम करने के लिए मना करती है और कहती है कि, अनुपमा के घर ये सब सुविधा नहीं है इसलिए उसे यहां आराम करने देना चाहिए। गौतम और माही को गुस्सा आता है कि अनुपमा क्यों उनके घर में रुक गई है ? कही ना कही उनके बच्चे को लेकर खतरा हो सकता है। लेकिन माही और गौतम फैसला करते है कि, अनुपमा को जिस बात का डर है कि, प्रेरणा उनके रिश्ते को खराब कर देगी तो, वो दोनों ऐसा ही कुछ करेंगे जिसे दोनों का रिश्ता खराब हो सकता है।
वसुंधरा के ताने
अनुपमा को लेकर पराग से वसुंधरा कहती है कि, अगर उसे पता रहता कि, उसका बर्थडे ऐसा होने वाला है तो वो मनाती ही नहीं। ऐसे में वसुंधरा की भांजी आती है जो ढेर सारी शुभकामनाएं वसुंधरा को देती है और कहती है कि, उसका बर्थडे इतनी आसानी से नहीं जाने देंगे। वसुंधरा अनुपमा से कीर्ति को मिलवाती है जहां डांस रानी अनुपमा से मिलकर वो बहुत खुश होती है। कीर्ति को लगता है अनुपमा जाने वाली है लेकिन पराग कहता है कि, अनुपमा आज यही रुकने वाली है। इस बात को लेकर कीर्ति अनुपमा को ताना मारती है। जहां अनुपमा कहती है अगर घर में रहने से कोई दिक्कत है तो वो चली जाएगी। लेकिन पराग ऐसा करने से मना करता है और कहता है ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। प्रेम और राही दोनों इमोशनल हो जाते है। क्योंकि, प्रेम काम के लिए दिल्ली जा रहा होता है।
राही और अनुपमा के खास पल
प्रेम अनुपमा से आशीर्वाद लेता है और कहता है राही का अब अनुपमा को ख्याल रखना होगा। वही दूसरी तरफ पाखी और तोशु दोनों ही अनुपमा के फैसले को गलत बताते है। जहां दोनों का मजाक किंजल बनाती है कि दोनों अपनी जिंदगी के समय को बर्बाद करते है लेकिन, दूसरों की भलाई नहीं सोच सकते है। परी पाने कमरे में आती है जहां परी का राजा बहुत ही अच्छी तरह से वेलकम करता है और कहता है अब दोनों ही अपनी जिंदगी में खुशी से रहेंगे। वहीं अनुपमा अब राही के लिए खाना लेकर आती है और बचपन की यादों को लेकर राही अनुपमा को परेशान करती है कि उसे बहुत प्यार से खाना खिलाना है। इस बीच ही अनुपमा राही दोनों ही अनुज को लेकर इमोशनल हो जाते है। अनुपमा बाहर काम के लिए आती है। जहां वो देखती है कि कपिल दूध लेकर जा रहा होता है कीर्ति के लिए। कमरे में दोनों की बहस हो जाती है लेकिन कीर्ति को बाहर पता चल जाता है कि अनुपमा बाहर ही है। जिसके लिए वो कपिल को लेकर सभी को गलत कहने की बात करती है। अनुपमा से बात करने के लिए कीर्ति बाहर आती है और अनुपमा देखती है कि, कपिल के हाथ में चोट लगी है लेकिन हाथ के सबसे ऊपर हिस्से में चोट लगी हुई है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कपिल बाहर अपनी मां से मिलने जाता है। जहां, कपिल और कीर्ति में इस बात को लेकर बहस हो जाती है और कपिल को चोट लग जाती है। अनुपमा को कपिल के सिर का चोट देखकर अजीब लगता है ? जहां, वो सोचने लग जाती है कि, अचानक क्या हुआ कपिल की ? कीर्ति से अनुपमा पूछती है कि वो औरत थी कौन ? कीर्ति कहती है वो कपिल की मां थी। अनुपमा को कपिल के मां के बारे में पता चलता है कि वो रहती है वृद्धाश्रम।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

