अनुपमा 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters. com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब पराग अनुपमा को प्रार्थना के लिए फैसला लेने के लिए कहता है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत प्रेम और राही से होती है। जहां प्रेम और राही दोनों ही बा के बर्थडे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड होते हैं और इस चीज को लेकर पाखी और तोशु दोनों ही प्रेम और राही का मजाक बनाते है।
वसुंधरा का बर्थडे
वसुंधरा के बर्थडे पर सभी लोग एक – एककर उसे गिफ्ट देते है और जन्मदिन की बधाई देते है। इस बीच ही अनुपमा उसे सम्मान देती है और उसके साथ जो भी गलत हुआ है उसके लिए माफी मांगती है। वसुंधरा को ये चीज अच्छी नहीं लगती है और वो अनुपमा को ऐसा करने से मना करती है। तभी पाखी और तोशु दोनों ही वसुंधरा की उम्र को लेकर कहते है कि, इस उम्र में भी कोई बर्थडे मनाता है ? क्या तरीका है ये ? पाखी और तोशु दोनों को अनुपमा मुंह बंद करने को कहती है और कहती है नौकरी से कब रिटायरमेंट लेनी है ये बात सभी को पता है लेकिन जो तुम्हे नहीं पता है उस बात को लेकर बीच में मत बोलो। पाखी और तोशु आपस में बात करते है कि ये कोठारी है कभी भी नहीं हार मानने वाले है इसलिए इनके साथ ना रहे वही भलाई है।
अनुपमा की आरती
अनुपमा कहती है आज जो इस घर पर मुसीबत आई है इस मुसीबत की वजह से ही पता चलता है अपना कौन है ? वसुंधरा इस बात को समझती है। वही दूसरी तरफ दोनों के रिश्ते को लेकर राही इमोशनल हो जाती है। वसुंधरा अनुपमा को आरती करने का मौका देती है क्योंकि आज जो भी हुआ है। इसकी वजह ही सिर्फ और सिर्फ अनुपमा है। आरती के बाद किंजल और तोशू राजा और परी को देखते हैं। जहां किंजल बहुत खुश होती है लेकिन परी के पापा नहीं। वो राजा को लेकर भली बुरी बातें कहते है। लेकिन किंजल इस पार्टी में शांति बनाकर रखने के लिए कहती है क्योंकि तोशु यहां से जाएगा तो ही अच्छा होने वाला है। अनुपमा से पराग और ख्याति बात करने आते है। जहां वो प्रार्थना की डिलीवरी कोठारी हाउस में करवाने की बात करते है और अनुपमा ये फैसला प्रार्थना पर छोड़ देती है। वही सभी अपना गेम शुरु करते है। जहां टीम दो हिस्सों में बंट जाती है और सभी अपने गेम से बहुत खुश होते है। इस बीच वसुंधरा के लिए प्रेम और राही दोनों ही एक गेम प्लान करते है। जहां अब सभी को एक – दूसरे को एक – दूसरे की एक्टिंग करनी होती है। स्टेज पर पराग और ख्याति आते है। जो बा और बाउजी की एक्टिंग करते है। वही दूसरी तरफ, राही करती है अनुपमा की एक्टिंग।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कोठारी परिवार में पाखी वसुंधरा की एक्टिंग करती है। जिसे देखकर वसुंधरा को गुस्सा आ जाता है। वही दूसरी तरफ, अनुपमा माफी मांगती है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है कि किस तरह से बेइज्जती की जा रही है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

