अनुपमा 2nd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब अनुपमा ने सभी के सामने ला दिया है रजनी का सच।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब के लिए बनाती है नया प्लान चॉल में रजनी आई होती है और अनुपमा को लेकर भली बुरी बातें कहती है।
अनुपमा का गुस्सा
अनुपमा को लेकर रजनी कहती है उस आग में वो मर गई लेकिन, अनुपमा आज जिंदा नहीं है सिर्फ अपने कर्मों की वजह से। चॉल वाले अनुपमा को लेकर रजनी से कहते है। उसकी लाश को अभी तक शांति नहीं मिली है। क्योंकि हर किसी के सपने में वो आ रही है। चॉल वालों की ये बात सुनकर रजनी हैरान हो जाती है और वो सोचने लग जाती है आखिर कार क्यों अनुपमा उसका पीछा नहीं छोड़ रही है ? रात – रात भर अनुपमा भी उसके सपने में आ रही है। अनुपमा की बात को भूल जाने के लिए रजनी कहती है और रजनी कुल्हाड़ी से जमीन पर मारने की कोशिश करती है लेकिन तब तक रजनी को अनुपमा रोक देती है और उसे देखकर रजनी कहती है अनुपमा आज जिंदा है ?
रजनी का सच
रजनी का सच सामने लाने की बात अनुपमा कहती है और कहती है उसे कि, जब तक रजनी का सच सामने नहीं आएगा तब तक वो मरने वाली नहीं है। रजनी मौके का फायदा उठाकर सभी से रजनी को लेकर कहती है कहती है अनुपमा ने चॉलवालों को धोखा दिया है लेकिन, सभी रजनी की बात पर हंसना शुरू कर देते है। वही दूसरी तरफ, अनुपमा जसप्रीत को सच सामने लाने की बात करती है। जहां वो स्पीकर की बात को लेकर कहती है जमाना आगे काफी बढ़ गया है। वही सभी लोगों के सामने अनुपमा का सच आ जाता है और रजनी सभी से माफी मांगना शुरू कर देती है। प्रेरणा और वरुण रजनी पर इल्जाम लगाते है कि, रजनी एक अच्छी मां नहीं और ना ही एक दोस्त बन पाई है। अनुपमा को सभी लोग फैसला लेने के लिए कहते है क्योंकि इस बार रजनी को छोड़ नहीं जा सकता है। राही अपनी मां से उम्मीद करती है कि इस बार अनुपमा कुछ अच्छा फैसला करेगी।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा से माफी मांगने के लिए रजनी उसके पास आती है लेकिन अनुपमा उसे माफ नहीं करती है। वही दूसरी तरफ, पराग भगवान की फोटो को लेकर बाहर जाना चाहता है लेकिन बा ऐसा करने से मना करती है और तब तक वहां प्रेम आकर भी मना करता है। रजनी अनुपमा को गले लगाने के लिए कहती है लेकिन अनुपमा इंकार कर देती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

