26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 20th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और टीना की हुई बहस ? पाखी को मिला धोखा

अनुपमा 20th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है रविन्द्र की पत्नी के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा और बाउजी रविन्द्र के घर जाने का सोचते है। वही अनुपमा किसी भी तरह किचन में चली जाती है। जहां उसकी पत्नी होती है।

बाउजी की दोस्ती

बाउजी अपनुमा का बाहर इंतजार करते है। वो पूरी तरह से टीना से छिपने की कोशिश करते है लेकिन टीना की नजर बाउजी पर चली जाती है। जहां वो देखती है और बाउजी से उसका नाम पूछती है। अनुपमा किचन में ऑटो है और किचन में आते ही, रविन्द्र की पत्नी डर जाती है कि आखिरकार उसके घर में ये कौन आ गया है ? वो हर जगह भागना शुरू कर देती है। जहां, अब अनुपमा उन्हें बताती है कि, हनुमान बनकर वो अंगूठी लेकर आए है। रवींद्र की पत्नी को उसकी याद आ जाती है और अनुपमा बताती है कि, वो उसके पति का संदेशा लेकर आई है जिसे सुनकर रविन्द्र की पत्नी इमोशनल हो जाती है। अनुपमा उसे हिम्मत देती है कि, उसे हारना नहीं है और वादा करती है कि, वो अभी यहां तक आई है लेकिन बाद में समय के साथ मान सम्मान से उस लेकर भी जाएगी। अनुपमा को बताती है इस जिंदगी ने उसे बहुत कुछ मिला लेकिन बच्चों के प्यार नहीं मिला है।

टीना की चाल

बाउजी अपना नाम बताने के बजाए टीना के सामने आवाज निकालना शुरू कर देते है। ऐसे में टीना डर से घर में चली जाती है। वही टीना घर में आकर अपनी सास को ढूंढती है और घर में समान टूटा हुआ देखती है। जिसकी वजह से वो अपनी सास पर बुरी तरह चिल्लाती है और कहती है कि उसके घर में दोस्त आ रहे है। जहां, उसे ही पूरा खाना बनाना होगा। टीना देखती है काफी देर तक वो ऐसे ही खड़ी है। वो अपनी सास को धमकाती है कि, आखिरकार वो क्यों ऐसे खड़ी है ? जब तक काम है ऐसे वो नहीं रह सकती है। अनुपमा इस चीज के लिए बुरा भला कहती है। रविंद्र की मां को शांति से बैठने के लिए कहती है और सारा खाना वो बनाएगी। खिड़की से बाहर अनुपमा को बाउजी बुलाते है और अनुपमा बताती है कि, किस तरह से उन पर अत्याचार किया जा रहा है।

टूट गया पाखी का दिल ?

पाखी बार – बार दिवाकर को फोन करती है और इशानी उसे समझाती है उसे कंप्लेन करना चाहिए क्योंकि उसने फीलिंग के साथ खेला है ? पाखी ईशानी से पूछती है क्या उसे भी ऐसा लगता है ? ईशानी भी हां कह देती है और इसे संभलने के लिए कहती है। अनुपमा और बाउजी रविन्द्र की बात उनकी पत्नी से करवाते है और अनुपमा अपना खाना बनाना शुरू कर देती है। इस बीच ही अनुपमा टीना को कहती है कि,उसे सबक सिखाना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और बाउजी अपना नाटक शुरू करते हैं। जहां वो अपने दोस्त को मिलवाने के लिए उसके बेटे के घर जाती है। अनुपमा और बाउजी अपनी अमीरी का नाटक कर घर में आने की कोशिश करते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें