अनुपमा 19th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा अब हो चुकी है परेशान अपने बाउजी के लिए।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा रविंद्र अंकल को लेकर परेशान हो जाती है। क्योंकि, अनुपमा को पता चलता है किस तरह से उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया है।
बाउजी की दोस्ती
बाउजी के दोस्त अभी रविन्द्र को लेकर परेशान हो जाते है। क्योंकि, किस चीज तरह से उन्हें घर से निकाल दिया गया था ये बात से अनुपमा का गुस्सा फूट जाता है। अनुपमा कहती है श्री कृष्ण की धरती पर किस तरह के काम हो रहे है ? जहां मां – पापा का सम्मान किया जाता है। लेकिन यहां कुछ लोग अपने मां पापा का सम्मान भी नहीं किया जाता है। अनुपमा सभी समान को कमरे में रखती है और तब तक किताब उसे नजर आती है। जहां वो अनुज की कविता को याद करती है और इमोशनल हो जाते हैं।
गौतम की चाल
घर में सभी पराग की तारीफ जमकर करते है और बिज़नेस को आगे बढ़ाने की कोशिश। इस बीच ही सभी की हंसी मजाक भी चलती है। गौतम और माही दोनों ही इस बीच गहने की चोरी का सोचते है। लेकिन कुछ देर तक गौतम से तिजोरी खुल नहीं रही होती है। राही गहने को देखने आती है और माही वही जमीन पर गिरने का नाटक करती है। जिसके लिए गौतम को टाइम मिल जाए। माही पहले बड़े ही प्यार से राही से बात करती है लेकिन बाद में काम होते ही वो राही पर चिल्लाती है और उसे जाने के लिए कहती है। पाखी और दिवाकर की कई दिनों से बात नहीं हो रही होती है। जहां अब ईशानी पाखी को समझाती है लेकिन, पाखी कहती है हुआ होगा कुछ तो फोन चोरी हो गया होगा। किंजल पाखी को शांत रहने के लिय कहती है और कहती है बस उसे अभी अपने बारे में सोचना होगा।
अनुपमा का प्लान
राही को अनुपमा पूरी बात बताती है कि, किस तरह से अनुपमा ने यहां चीजों को संभाला है लेकिन, कुछ लोग यहां भी सारे काम को खराब कर दे रहे है। वही अनुपमा की बात सुनकर राही को भी गुस्सा आ जाता है। जहां, अब अनुपमा और बाउजी दोनों ही रविन्द्र के घर जाते है। देखने के लिए कि, आख़िरकार उनके घरवाले किस तरह के इंसान है ? बाउजी और अनुपमा के पीछे ही पुलिस होती है। जहां, दोनों ही छिप जाते है और अनुपमा उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और बाउजी अपना नाटक शुरू करते हैं। जहां वो अपने दोस्त को मिलवाने के लिए उसके बेटे के घर जाती है। जहां, अनुपमा और बाउजी अपनी अमीरी का नाटक कर घर में आने की कोशिश करते हैं।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

