26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 18th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की नई तरकीब, पराग को हुआ अफसोस

अनुपमा 18th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा चाहती है वो किसी भी तरह बाउजी के दोस्त को मिलवा दे।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां बाउजी और अनुपमा अपने दोस्त से बात करते है और कई सारी कहानियों को बताते है।

बाउजी की दोस्ती

बाउजी पाने दोस्तो से किसी ना किसी चीज को लेकर बात करते है और अंश इस बीच ही अनुपमा को बताता है AI की मदद से उसने फोटो को वापस बनाया हुआ है। सोशल मीडिया पर उसने डाला है पक्का बाउजी के दोस्त के दोस्त उसे देखेंगे। अनुपमा ये बात सुनकर बहुत खुश हो जाती है। जहां, अंश के साथ वो हंसी मजाक करती है। वही दूसरी तरफ एग्जिबिशन को लेकर सभी बहुत एक्साइटेड रहते है और अपने प्लान को एक्जिक्यूट करने का सोचते है। गौतम और माही सभी का प्लान देखकर सोचने लग जाते है इस प्लान में भले ही कुछ हो ना हो लेकिन पैसे बहुत कमा लिया जाएगा जिसके बाद गौतम और माही को घर से निकाल दिया जा सकता है। माही और गौतम ये चीज के लिए अपने आपको कहते है कि, कुछ ना कुछ करना होगा।

गौतम की चाल

ख्याति और पराग सभी खुश रहते है कि, प्रेम के बिना भी सबने काम अच्छा किया है। जिसके लिए वो बहुत खुश होता है। ख्याति को चिंता होती और वो कहती है कही अब गौतम को पता चलने के बाद वो अंश और प्रार्थना को अलग ना कर दे। ऐसे में पराग कहता है गौतम का उसे कुछ करना होगा। बाउजी के दोस्त तभी वहां आते है और अपने दोस्त के साथ मिलकर गाना गाते है। जिसे देखकर उसके दोस्त को भी होश आने लग जाता है। बाउजी अपने दोस्तों के साथ किस्से शेयर करते है और बताते है अपने समय पर सभी ने कितने मजे किए हुए है। अनुपमा सभी की बात सुनती है और बताती है इस उम्र में भी दोस्ती कितनी जरूरी है।

अनुपमा का प्लान

सभी एकसाथ बैठकर प्लान करते है एग्जिबिशन का और तभी वहां गौतम और माही आ जाते है। जहां वो ओलन के बारे में पूछते है लेकिन सब उन्हें यहां से जाने के लिए कहते है। प्रेरणा वहां अपना काम खत्म करके आती है और सभी प्रेम को फूड स्टॉल लगाने की जिद्द करते है सभी की जिद्द पर प्रेम तैयार हो जाता है और गौतम देखता है किस तरह तिजोरी में गहने रखे गए है। अपने दोस्त को होश में आते देख सभी लोग बहुत खुश होते है। जहां वो अब अपने परिवार को नहीं बल्कि अपनी पत्नी को याद करता है। रवींद्र बताता है किस तरह उसकी पत्नी को रानी बनाकर उसने रखा था। लेकिन, आज काम करवा करवा कर दोनों को अलग कर दिया है। ये सुनते ही सभी मिलकर सोचते है, कि अब रवींद्र को उनकी पत्नी से मिलाया जाएगा। सभी मिशन सबक की तैयारी करते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और बाउजी अपना नाटक शुरू करते हैं। जहां वो अपने दोस्त को मिलवाने के लिए उसके बेटे के घर जाती है। जहां, अनुपमा और बाउजी अपनी अमीरी का नाटक कर घर में आने की कोशिश करते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें