30 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th नवंबर 2026: महादेव और रजी का फूटा गुस्सा ? भानु ने मारा प्रिया को थप्पड़!

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th नवंबर 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और भानु की हो चुकी है बहस अपने काम को लेकर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा से अधिकारी पूछताछ करते है और इस बीच ही अधिकारी अब नर्मदा से कहते है कि किस तरह से उसने घुस लिया हुआ है ये बात अब सबको बताना होगा।

रजी का वादा

नर्मदा अपनी जिद्द पर रहती है कि उसने कोई भी ऐसा काम नहीं किया हुआ है। जिसके बाद अब नर्मदा से मिलने के लिए रजी और केतन आते है। जहां रजी भानु की चाल को बताती है कि किस तरह से भानु ने उसको फंसाया हुआ है। वही अब नर्मदा से रजी वादा करती है कि वो जल्द से जल्द उसे बाहर कर देगी उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही महादेव अब काम शुरू करता है और इस काम की वजह से ही अब नर्मदा को लेकर महादेव अपनी प्लानिंग सभी को बताना चाहता है। जहां विद्या और घरवालों के सामने प्रिया सभी को लेकर कहती है कि, विश्वा ने ऐसा कुछ नहीं किया होगा उसकी गलतफहमी हुई होगी।

भानु की चाल

जिसके बाद अब रजी प्रिया को शांत करवाती है और इस बीच ही भानु को लेकर सभी लोग भला बुरा कहते है। रजी को समझ नहीं आता है वो अपने भाई का साथ दे या किस का साथ दे ? क्योंकि हर जगह बस चीजें बेकार ही चल रही होती है। वही अब महादेव अपने काम जाता है और मोगरा उसकी मां जश्न मनाती है कि किस तरह से सभी लोग ने उसका साथ दिया हुआ है। धीरज को यश का पता मिल जाता है और वो।वहां से जाने की बात करता है लेकिन रजी और सत्तू उसे ऐसा करने से मना करते है। वही अब प्रिया भानु के जश्न को खराब कर देती है पानी डालकर क्योंकि उसे फटाके नहीं जलाने होते है। वही अब भानु प्रिया को थप्पड़ मारने वाली होती है। जहां प्रिया को रजी बचा लेती है और भानु के साथ बहस करती है कि आखिरकार वो ये सब कर क्यों रही है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी विश्वा दोनों ही एक – दूसरे के करीब होते है और ये चीज मोगरा देख लेती है। जिसके बाद अब मोगरा घर में बताने की बात करती है। वही अब रजी धीरज को रोकती है लेकिन, धीरज विश्वा से बात करने के लिए वहां आता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here