35 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026

अनुपमा 9th नवंबर 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और मोहनलाल का हुआ आमना – सामना

अनुपमा 9th नवंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब प्रेम और राही ने भी दिया है अनुपमा का साथ।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा को सभी लोग भला बुरा कहते है कि किस तरह से अनुपमा ने घर परिवार को तोड़ दिया है।

अनुपमा को मिला परिवार का साथ

लेकिन अनुपमा का साथ प्रेम देता है और कहता है कि मम्मी के लिए वो करेगा क्योंकि, अनुपमा सही के लिए लड़ रही है और इस वजह से ही अनुपमा का साथ हर एक परिवार वाले देते है कि, किस तरह से अनुपमा को मिलकर मोहनलाल को सबक सिखाना है। इस बीच ही अनुपमा पाखी और तोशु को भी साथ देने के लिए कहती है कि क्योंकि उनके बच्चों पर भी खतरा आया हुआ था लेकिन दोनों साथ देने से मना करते है क्योंकि उन्हें अपनी जान प्यारी है। लेकिन पाखी और तोशु दोनों को उनके बच्चे समझाते है और बताते है कि किस तरह से इन पर खतरा था और मां – बाप होने के नाते दोनों का फर्ज है। इसलिए पाखी और तोशु दोनों ही उसका साथ देते है।

गौतम की कोशिश

राही से बिना पूछे ही प्रेम फैसला ले लेती है। जहां प्रेम राही दोनों ही मिलकर खुश होते है। जिसके बाद वसुंधरा दोनों को ही फटकार लगाती है लेकिन प्रेम सच नहीं बताता है हालांकि गौतम प्रेम राही का झूठ पकड़ लेता है और दोनों को सबक देता है कि अगर उन्होंने अनुपमा का साथ दिया तो सही नहीं है लेकिन, अनुपमा को लेकर गौतम को प्रेम भी सबक देता है जिसकी वजह से हर बार प्रेम और गौतम में बहस हो जाती है। वही नाके पर अब प्रेम अंश अपनी अगली चाल चलते है और जिन्होंने अनुपमा के कैफे में तोड़ फोड़ की हुई थी। वहां से वीडियो बनाते है। प्रेम अंश का प्लान होता है कि वो गुंडे बनकर दूसरों से काम निकलवाने की कोशिश करते है। जहां, अब प्रेम और अंश का प्लान कामयाब हो जाता है।अनुपमा अपने प्लान के लिए खुश होती है क्योंकि अब मोहनलाल को कुछ इस तरह से दिग्विजय सबक देगा जिसकी वजह से मोहनलाल का सच सबके सामने आएगा।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नवरात्रि के खास मौके पर अब अनुपमा मोहनलाल को सबक सिखाने आती है पंडाल में। जहां मोहनलाल की नजर जाती है और वो अनुपमा को देखकर डर जाता है। हालांकि, घर पर अनुपमा देवी की पूजा सभी के साथ कर भी आती है पंडाल पर जहां प्रेम और अंश का भी प्लान कामयाब हो जाता है।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here