29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026

सहर होने को है 26th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद की नई कोशिश, अमाल का फूटा गुस्सा

सहर होने को है 26th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद और सहर हो गए है हुसैन को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर और माहीद काफी ज्यादा परेशान होते है हुसैन को लेकर और पुलिस के पास आकर सारी फाइल की तलाश करते है।

सहर की कोशिश

सहर और माहीद हुसैन के लिए फाइल की तलाश करते है और इस तलाश में अब माहीद और सहर के बीच कई सारे सवाल आते है कि किस तरह से हुसैन अच्छा इंसान था भी कि ? क्योंकि जिस सच का सहर और माहीद को पता लगाना होता है वही च उनके सामने नहीं आता है। हालांकि माहीद और सहर अभी भी हार नहीं मानते है और सच जानने की कोशिश करते है। वही इस बीच ही माहीद और सहर के घर फरीद आता है और अमाल से फरीद सवाल करता है कि उसने ये शादी क्यों की है ? अमाल कहती है उसने कुछ भी ऐसा नहीं किया है और फरीद अमाल को गलत नहीं समझ सकता है। वही अब फरीद अमाल पर अपना भरोसा दिखाता है। वही अब अमाल के लिए माहीद और सहर मोमोज लेकर आते है। जिसके बाद अमाल कहती है वो नाजिमा के पास जा रही है उसके साथ शेयर करेगी।

माहीद के सवाल

नाजिमा अब अमाल से जानती है कि क्या हैदर ने उसका भी कुछ फायदा उठाया है ? कोई कमजोरी पकड़ी है ?इस बीच ही माहीद और सहर सच का पता लगाने आते है लेकिन इंशा के लिए हैदर कुछ मिठाई लेकर आता है। जहां हुस्ना हैदर को फोन करती है और उसे अगले प्लान के लिए बताता है। ऐसे में अब इंशा को ये बात अच्छी नहीं लगती है। जिसके बाद अब माहीद और सहर फाइल देखते है और सहर ताहिर से बात करती है कि उसे तबसुन से बात करना है। ताहिर बात करवाता है और हुसैन के बारे में पता चलता है कि किस तरह सहर के सामने हुसैन की तारीफ की जाती है। सहर और माहीद को समझ नहीं आता है कि किस तरह से सच छिपाया जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर इंशा से पूछती है कि, आखिरकार वो घर में घूम क्यों रही है ? इंशा कहती है हैदर को फोन आया था हुस्ना का कुछ बात कर रहे थे। ये बात सुनते ही इंशा को लेकर सहर माहीद काफी परेशान हो जाते है कि अब दोनों क्या प्लानिंग कर रहे है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here