तू जूलिएट जट दी 24th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर नवाब को लेकर फतेह लेना चाहता है बदला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर नवाब के लिए प्रार्थना करती है और उसके लिए कहती है जहां भी वो जो बस अच्छे से हो और जल्दी मिल जाए।
हीर की नफरत
ऐसे में कोयल और बोजु दोनों ही नवाब को ढूंढने की कोशिश करते है। कही नवाब के फोन मिलते है तो कही उसके कपड़े लेकिन हीर को फतेह और उसके पापा घर लेकर आ जाते है ये कहकर कि हीर की जोड़ी अब फतेह से बने वाली है इसलिए उसे चिंता करने की बात नहीं है। जहां अब फतेह और हीर घर पर आ जाते है लेकिन हीर अपने पापा से कह देती है कि, वो प्यार सिर्फ नवाब से करती है और नवाब के साथ ही उसे रहना है जिसके बाद अब नवाब को लेकर सभी की कोशिश एकदम जोरो पर चलती है। कोयल और बोजु हीर को बताते है कि किस तरह से उसके साथ शायद कुछ हुआ है क्योंकि समान फेंका हुआ है। हालांकि हीर को कमरे में बंद कर प्रीति और उसकी मां भी परेशान होती है कि किस तरह से हीर को बाहर निकाला जाए ?
हीर की परेशानी
कोयल को हीर बताती है जिसके बाद कोयल उसे सीढ़ी की मदद से उसे बाहर ले जाने की बात करती है। वही फतेह अब दोस्त बनकर चेरी से मदद मांगता है और चेरी तैयार हो जाती है। लेकिन, चेरी के दिल का हाल सिर्फ वारिस समझता है जिसकी वजह से चेरी को वो पीछा छोड़ने के लिए कह देती है। ऐसे में अब हीर नवाब को ढूंढने के लिए बाहर निकलती है और शराब के नशे में हीर के पापा देखते है हीर के कमरे के बाहर ही सीढ़ी होती है इसका मतलब है कि हीर भाग गई हुई है। जिसके बाद अब नवाब को लेकर तरह – तरह की परेशानी का अंदाजा हीर लगाती है। जहां अब नवाब का वॉलेट देखकर ही हीर डर जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, फतेह हीर को रोका में चलने के लिए कहता है लेकिन हीर मना कर देती है और कहती है कि उसका दिल किसी और के पास है। फतेह ऐसी लड़की डिजर्व करता है जो सिर्फ उसे प्यार करती हो।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

