29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

सहर होने को है 20th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट: माहीद और सहर के सामने आया कातिल का सच ?

सहर होने को है 20th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद और सहर ने लगाया है कौसर के मौत का सच।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर को माहीद शांत रहने के लिए कहता है और उसे बताता है कि किस तरह से उसे अपना प्लान बनाना चाहिए।

सहर की कोशिश

वही इस बीच ही माहीद और सहर की नजर अरशद और उसके दोस्त पर जाती है। जहां दोनों ही हाथ में सिगरेट छिपाने की कोशिश करते है। लेकिन, अरशद माहीद से बात नहीं छिपाता है और उसे कहता है उसने क्या कुछ किया है लेकिन अरशद अपने दोस्तों की वजह माहीद से भी डांट सुन लेता है। वही अब सहर और माहीद अपनी प्लानिंग करते है और उस शक्श के घर जाते है। जहां उन्हें कौसर के मौत का सुराग मिला हुआ होता है। ऐसे में अब माहीद के नजर उस शख्स पर जाती है। जहां उसने सहर के साथ एक शक्श को देखा था। लेकिन अब माहीद को लगता है वो सहर का आदमी है हालांकि सहर भी कह देती है कि वो उसे नहीं जानती है।

माहीद के सवाल

ताहिर और नाजिमा दोनों इंशा के कमरे में आते है और चीजें देखने की कोशिश करते है। लेकिन तब तक इंशा वहां आ जाती है और ताहिर नाजिमा झूठ कहकर निकल जाते है। लेकिन इंशा सहर और माहीद को लेकर दोनों पर शक करती है। वही अब माहीद और सहर उस घर की औरत से सच जानने की कोशिश करते है और माहीद को जिस शक्श पर शक होता है वो वहां से चले जाता है। हुस्ना अब राज गद्दी पर नियाजी के ही घर में से किसी को बैठाने की बात करती है और पुराने रिश्ते को याद कर उसे लेकर आती है। वही दूसरी तरफ अब सहर और माहीद को कौसर का सच उसे औरत से पता चलता है क्योंकि उसके पति ने ही कौसर को मारा हुआ होता है। जिसके बाद अब सहर और माहीद के हाथ एक हैंडल लगता है जो दरवाजे का होता है। अब माहीद को उस दरवाजे का इंतजार है जो इसका हैंडल है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, हुस्ना की अपनी नई चाल होती है। जहां अब माहीद पर ज्वेलर के गुमशुदा होने का आरोप लगता है। जिसे सुनकर माहीद भी परेशान हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here