अनुपमा 20th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब दिग्विजय और आरवी मिलकर लड़ रहे है गुंडो से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा बिल्डर को लेकर बहस करती है और कहती है कि किस तरह का वो इंसान है ?
अनुपमा की धमकी
बिल्डर बार – बार अपनी बातों से अनुपमा को धमकी देने की कोशिश करता है कि उसे कोर्ट से वापस अपनी अर्जी लेनी चाहिए। जिसके बाद अब अनुपमा ये सब करने से मना कर देती है और इस वजह से बिल्डर का गुस्सा फूट जाता है और वही अब अनुपमा को लेकर तरह की बातें करता है। जहां अब अनुपमा उसे अपनी औकाद की बात करती है कि उसने जिसके साथ भी गलत किया है सही नहीं किया है और उसे कभी भी बयान देने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसकी नींव ही इतनी कमजोर है कि वो खुद से ही गिर जाने वाली है। वही दूसरी तरफ अब दिग्विजय सब्जी लेकर आता है जहां दिग्विजय के साथ बत्तमीजी करते है। इस बीच वसुंधरा खुश होती है कि, अनुपमा का कैफे अब बंद हो जाएगा क्योंकि प्रेम उस पर कब्जा कर लेगा और ये बात बहुत अच्छी बात होगी।
आरवी ने बचाई दिग्विजय की जान
लेकिन दिग्विजय बातों पर ध्यान नहीं देता है और लेकिन वही कुछ लड़के लड़कियों को छेड़ रहे होते है। जहां दिग्विजय लड़की को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालता है। वही प्रेम और आरवी दोनों ही दिग्विजय को देखते है। जहां प्रेम दिग्विजय के लिए लड़ता है और वही कुछ देर बाद आरवी भी आता है अपने पापा को बचाने के लिए। जिसके बाद अब दिग्विजय अपनी जान किसी भी तरह बचा लेता है। लेकिन वही घर आते ही अनुपमा अपने बाऊजी को बताती है कि किस तरह से बिल्डर ने उसे धमकी दी है और किस तरह का बेकार इंसान है वो। बाऊजी अनुपमा को हिम्मत देते है और उसे डरने के लिए मना करते है क्योंकि अनुपमा की पहुंच बहुत ऊपर उसके भगवान तक है। इसलिए अब अनुपमा को इस बात को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के कैफे और घर में बिजली पानी नहीं होती है और ये सब बिल्डर ने ही करवाया हुआ होता है। ऐसे में अब अनुपमा काफी ज्यादा परेशान होती है और अनुपमा को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

