28.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

तू जूलिएट जट दी 3rd अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट : नवाब की कोशिश पर फूट गया हीर का गुस्सा ?

तू जूलिएट जट दी 3rd अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर और नवाब लौट रहे है महीनों बाद एकसाथ अपने घर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहां हीर के लिए नवाब सब कुछ तैयार कर रखा होता है और इस वजह से ही हीर को वो सरप्राइस देना चाहता है लेकिन, हीर ये सब देखकर गुस्सा करने लग जाती है।

हीर की नफरत

जहां अब हीर सारे प्लान को खराब कर देती है और नवाब को बताती है वो ये सब के लायक नहीं है जिसकी वजह से वो सारी चीजें उसे खराब करनी होगी। वही अब हीर नवाब चीजों को ठीक करने की कोशिश भी नहीं करते है लेकिन हीर को इस बीच ही याद आता है किस तरह से जब वो नवाब को छोड़कर घर गई थी तो, उसके पापा ने प्रीति की जान लेने की कोशिश की थी। वही अब हीर नवाब दोनों ही चीजों को लेकर परेशान हो जाते है। ऐसे में फतेह कैंपस में गाना गाता है और हीर उसे सुनकर वहां आती है। जिसे देखकर चेरी और वारिस काफी परेशान होते है। क्योंकि चेरी का दिल टूट रहा होता है।

हीर की परेशानी

वही अब हीर फतेह को समझाती है और बताती है उसे समझ नहीं आ रहा है क्या किया जाए ? जिसके बाद अब नवाब हीर को लेकर फतेह दिल की सुन की बात करता है। घर मेरे हीर आने वाली है ये बात सुनकर ही अनमोल घर में तैयारी करती है लेकिन, अनमोल को दलीप ख्याल रखने के लिए भी कहता है और उसे उम्मीद होता है हीर के आने से सब ठीक हो जाएगा। वही नवाब बताता है हीर नहीं आई है जिसके बाद दलीप कुछ भी करके हीर को लाने के लिए कहता है। जिसके बाद अब हीर को ले जाने के लिए नवाब एक बारात निकालता हैं। वही हीर अपनी मां को बताती है नवाब ने क्या – क्या किया है लेकिन, हीर को मां रिश्ते को समझने की बात करती है। जहां अब हीर अपने पापा की जिद्द की वजह से नवाब के साथ जाती है। वही अब चेरी की मां समान पैक करने की बात करती है। जहां, चेरी पूछती है कहां जाना है ? और उसकी मां जवाब देती है बरार हाउस।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, नवाब के घर में हीर का स्वागत होता है लेकिन हीर आरती की थाल को ही फेंक देती है जिसके बाद अब हीर बताती है उसकी क्या मजबूरी है और किस वजह से उसे आना पड़ा है यहां।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here