महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd सितंबर 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और रजी हो चुके है परेशान अपने काम को लेकर।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां महादेव अब रजी को लेकर परेशान हो जाता है। वही रजी नर्मदा गाड़ी में मोंटी को रखकर जाने की बात करते है। लेकिन धीरज को रजी के साथ बिताए पल याद आते है कि किस तरह से सब कुछ उसने ठीक किया था लेकिन क्या हुआ ?
धीरज की कोशिश
सही समय पर सब कुछ खराब हो गया है। रजी नर्मदा और धीरज केतन को कहते है घर जल्दी जाने के लिए जहां वो सब कुछ ठीक कर सके। महादेव और विद्या के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जहां विद्या अब काफी ज्यादा परेशान रहती है लेकिन तूफान की वजह से उसका मन ऐसा हो रहा है ये बात महादेव उसे कहता है। गाड़ी में लाश को रखकर सभी वहां से चले जाते है। जिसके बाद अब धीरज की गाड़ी की डिक्की बीच रास्ते में खुल जाती है और उस पर मोगरा के पापा की नजर चली जाती है। मोगरा के पापा धीरज को कहते है। जहां, नर्मदा और बाकी सभी लोग डर जाते है। ऐसे में अब धीरज और नर्मदा दोनों ही वहां से निकलने में कामयाब होते है। लेकिन, मोगरा के पापा के बताने के बाद धीरज गाड़ी से निकलकर गाड़ी को बंद करने की कोशिश करता है और ये कोशिश में नर्मदा मोगरा के पापा को दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि उसके परिवार वालों ने पहले ही बहुत किया हुआ है। वही गाड़ी को बंदकर आगे सभी जाते है तभी नाका बंदी होती है और इस नाकाबंदी में नर्मदा अपने दर्द का नाटक करती है। जहां पुलिस उसे छोड़ देती है।
यश का शक
इस बीच ही नर्मदा अब चीजों को ठीक करती है। लेकिन नर्मदा को डर लगा रहता है कि कही कोई ये सच पता ना लगा ले। वही अब मोंटी की मां मोंटी के दोस्तों को फोन करती है। जहां, अब उसके दोस्त बताते है कि वो गायब हो गया है और उसकी मां चिंता में आ जाती है। इस बीच ही अब धीरज रजी को घर में जाने की बात करता है और मोंटी की लाश अब दफ़्न करने की बात करता है। इलाक़ा सभी जिद्द करते है सब साथ में जाएंगे। जहां अब रजी को नर्मदा संभालती है और धीरज उसे दफ्न कर देता है। वही अब मोगरा के पापा मोगरा को बताते है कि किस तरह से उसे सभी लोगों को देखा और किस तरह से सभी चिंता में थे। लेकिन मोगरा विश्वास नहीं करती है। मोगरा के पापा उसे इस बात पर गौर करने के लिए कहते है। जहां, अब मोगरा यश को फोन करती है और उसे सच का पता लगाने के लिए कहती है। इस बात को लेकर नर्मदा और धीरज को कहा जाता है किसी को बात पता ना चले। धीरज रजी को संभालता है जिसे देखकर यश को भी शक जाता है और मोगरा को यश बताता है हुआ जरूर कुछ ना कुछ है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव अपनी गाड़ी साफ करने जाता है। जहां महादेव खून देखता है और सभी को बाहर बुलाता है। जहां, वो पूछता है ये खून किसका है ? तब तक दरवाजे पर भी पुलिस आ जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

