30 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026

सहर होने को है 21st सितंबर 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने पकड़ी नई चोरी ? खालिद का सच आया सामने

सहर होने को है 21st सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब ताहिर और खालिद हो गए है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सभी के सामने नाजिमा को लेकर फैसला किया जाता है और इस फैसले में अब सहर को लेकर माहीद सवाल करता है और माहीद के सामने रखे जाते है रिपोर्ट्स।

सहर की कोशिश

जहां रिपोर्ट्स पढ़ते वक्त ही नाजिमा पर तरह – तरह के आरोप लगाए जाते है। जहां कहा जाता है कि किस तरह से सहर ने चीजों ठीक करने की कोशिश की है लेकिन नाजिमा का सच बाहर आ गया है। खालिद को लेकर माहीद फैसला सुना देते है और कहते है इस बार नाजिमा गलत है और नाजिमा को ही उनसे माफी भी मांगनी चाहिए। जिसके बाद अब सहर और माहीद के बीच बहस हो जाती है और माहीद को एक बार फिर से सहर चैलेंज करती है कि, उसे सब कुछ ठीक करना होगा। क्योंकि औरतों के आवाज वो उठाएगी चाहे कुछ भी हो जाए। नाजिमा के पास सिर्फ और सिर्फ 24 घंटे होते है। जहां नाजिमा भी अपने लिए लड़ना चाहती है। वही अब खालिद को फोन आता है और उसे कहा जाता है कि डॉक्टर उसे बुला रहे है क्लीनिक में रिपोर्ट्स को लेकर।

माहीद के सवाल

कमरे में बैठकर माहीद सोचता है आखिरकार उसने ऐसा क्यों किया है ? जहां अब सहर को लेकर माहीद बात पता करने की कोशिश करता है। माहीद झूठा बनकर डॉक्टर से आवाज बदलकर बात करता है और खालिद से मिलने के लिए कहता है। जहां डॉक्टर और खालिद दोनों को एक जगह ही मिलने के लिए कहता है। वही अब सहर काफी लंबे समय से फोन नहीं उठा रही होती है। जहां अरसद के पास अमाल आती है और सहर को फोन करने की बात करती है लेकिन असरद कहता है उसका फोन सहर नहीं उठा रही है। जल्दी – जल्दी में अमाल अपनी आइसक्रीम खाने में गिरा देती है। जिसके बाद दोनों में बहस हो जाती है। लेकिन अरसद और अमाल की बात सुनकर फरीद कहता है तीन घंटे से सहर फोन नहीं उठा रही है और दोनों बहस कर रहे है ? जिसके बाद अब सहर को फरीद फोन करता है लेकिन तब तक वो नाजिमा को लेकर आ जाती है और फरीद को सारी बातें बताती है जिसके बाद अब फरीद नाजिमा के टेस्ट करते है। वही ताहिर आता है सहर के घर उसे दावत देने के लिए और सहर उसे अपने साथ ही प्लान में शामिल कर लेती है और कहती है कि किस तरह से उसे अपना प्लान आगे करना है। वही अब ताहिर माहीद के पास आता है दवाखाने चलने के लिए लेकिन ताहिर उसके साथ नहीं जाता है। जहां माहीद को शक हो जाता है। वही अब सहर के लिए हुस्ना चाल चल देती है और पुलिस को भी इस मामले में शामिल कर देती है। जिसके बाद अब सहर सच पता लगाने के लिए दवा खाने आती है। जहां माहीद पहले से ही उसका इंतजार करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, खालिद की सच्चाई सामने लाने के लिए रिपोर्ट्स की हेरा फेरी करता है माहीद जहां, खालिद की ये चोरी पकड़ी जाती है और माहीद दोनों ही वहां सजा देता है। जिसके बाद खालिद की होती है गिरफ्तारी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here