महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th सितंबर 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और केतन ने किया है धीरज और रजी के लिए सरप्राइज़ प्लान।।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां महादेव धीरज और रजी के बारे में सोचता है और इस बारे में कि शादी दोबारा होनी चाहिए।
मोगरा की चाल
महादेव विद्या को ये बात बताता है और धीरज रजी को छोड़कर सभी ये बात सुने कि कोशिश करते है। वही अब नर्मदा और केतन कहते है उनकी शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हो गई है। जिसके बाद उसे अब धीरज और रजी पर ध्यान देना चाहिए। धीरज के सामने ये बात रखी जाती है लेकिन, रजी को लेकर वो बहाना बनाकर चले जाता है। बाद में धीरज नर्मदा से कहता है कि उसे रजी का दिल वापस से जितना है जिसकी वजह से उसे ये सब करना होगा। वही नर्मदा डिनर का प्लान बनाती है और ये सब में नर्मदा धीरज का साथ देती है। नर्मदा रजी को तैयार होने के लिए कहती है क्योंकि, धीरज को अपना काम करना होता है। लेकिन रजी ये समझ नहीं पाती है कि, ये सब प्लानिंग उसके लिए ही हो रही है। वही अब नर्मदा धीरज की मदद कर सब कुछ कर देती है।
नर्मदा की शर्त
इस बीच धीरज रजी की मदद करने के लिए तैयार होता है और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। इस बात का फायदा महादेव भी उठाता है और कहता है घर में कोई नहीं है विद्या के साथ वो दो पल प्यार भरी बातें कर सकता है। जिसकी वजह से विद्या महादेव को काम पर लगाती है। वही अब नर्मदा केतन सब कुछ तैयार कर लेते है और धीरज को कुछ पैसे महादेव भी देता है जिसे देखकर धीरज को पुराने दिन याद आ जाते है। वही अब धीरज और रजी अपने वैन्यू पर पहुंचते है। जहां, धीरज अंदर जाता है सब कुछ ठीक करने के लिए और तब तक बाहर रजी को कुछ गुंडे परेशान करते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी को जिस गुंडों ने परेशान किया था। वो एक बार फिर आ जाते है। जहां धीरज अपनी दिल की बात कहता है लेकिन तब तक रजी केक कट करती है और गुंडे उसपर ही बॉल फेंक देते है। जिसकी वजह से रजी के कपड़े और केक खराब हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

