30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd सितंबर 2026: आशीष और मोगरा की नई चाल, महादेव पर लगा आरोप

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd सितंबर 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और दोनों ही परेशान हो जाते है महादेव को लेकर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा और आशीष से होती है। जहां, मोगरा पर आशीष का गुस्सा फूट जाता है और कहता है किस तरह से काम ठीक होगा ? सभी का प्लान खराब हो गया है।

मोगरा की चाल

ऐसे में अब लाजवंती को भी आशीष भला बुरा कहता है। लेकिन बाद में माफी मांगता है और लाजवंती बताती है कि उसका ये प्लान काम करने वाला है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब मोगरा भी आशीष को तलाक की ओर से धमकाती रहती है। जहां आशीष ऐसा करने से मना कर देता है। वही अब विद्या खाना बनाती है और कहती है उसे महादेव को खाना देना है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। नर्मदा और रजी विद्या का साथ देते है और कहते है उसे अकेले कोई भी रहने नहीं देगा। बुरा वक्त है जल्द से जल्द कट जाएगा। ऐसे में अब नर्मदा काफी ज्यादा परेशान हो जाती है और कहती है कि कोर्ट जाकर बात करनी होगी। रजी नर्मदा वकील के पास जाते है और विद्या महादेव के पास लेकिन कोई रास्ता नहीं निकलता है। क्योंकि जिस केस की बात चला रही होती है वो मोगरा की ओर से बहुत ही मजबूत होता है।

यश की कोशिश

वही अब नर्मदा और रजी की उम्मीद टूटती है लेकिन, दोनों में से हार की मानता नहीं है। जिसके बाद अब नर्मदा और सभी लोग विद्या के पास जाते है और महादेव को खाना खिलाने की बात करते है। खाना के साथ – साथ नर्मदा और रजी एक – दूसरे और परिवार के साथ चीजों को ठीक करने की बात करते है और रजी को धीरज शांति से काम करने की सलाह देता है। वही अब मोगरा और लाजवंती यश के साथ बड़े वकील के पास जाते है। जहां महादेव का जो भी केस होता है उसे देखकर उत्तम सूरी महादेव से बदले की बात करता है और इस केस को अपने हाथ में ले लेता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, उत्तम सूरी कोर्ट में महादेव पर तरह – तरह के आरोप लगाता है। जहां वो कहता है महादेव ने दहेज लिया था। इस आरोप के बाद कोर्ट बेल को रद्द कर देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here